फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आप भी क्रश और प्यार को लेकर संशय में हैं तो इन बातों के आधार पर करें अंतर

Sun, 27 Dec 2020 10:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 27 Dec 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
difference between crush and love in hindi
जानिए क्रश और प्यार के बीच का अंतर - फोटो : Social Media

युवा अक्सर क्रश और प्यार के बीच संशय में आ जाते हैं। कॉलेज के दिनों में तो दोस्त उन्हें और गुमराह कर देते हैं। जिस पर उन्हें क्रश होता है, उसे प्रेम समझ लेने से कई बार वे खुद को चोट पहुंचाते हैं। कई लोग जिन्हें किसी व्यक्ति से प्रेम होता है वे इतने उलझे हुए रहते हैं कि वे उसे क्रश मात्र समझकर पीछे छोड़ देते हैं और भविष्य में फिर उन्हें इस बात का पछतावा भी होता है। बहुत जरूरी है कि सही समय पर समझ लिया जाए कि क्रश और प्यार में क्या अंतर होता है नहीं तो बिल्कुल संभव है कि आगे चलकर आपको लंबे समय तक भावात्मक उपद्रव से गुजरना पड़े। अगली स्लाइड्स से जानिए क्रश और प्यार के बीच का अंतर।

 

 

difference between crush and love in hindi
भावनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं तो फिर इसे प्रेम कहा जाएगा - फोटो : Social media

सूरत और सीरत
यदि आप अचानक किसी की सीरत देखकर उसे पसंद करने लगे हैं और दिन-ब-दिन वो आपको आकर्षित कर रहा है तब तो आपको क्रश है लेकिन यदि किसी व्यक्ति की आपको हर बात, उसका व्यवहार, उसका मन आदि चीजें थोड़ा समय साथ बीत जाने के बाद आपके मन को भा रही हैं और यह भाव दिन-ब-दिन बढ़ रहा है तो फिर तो इसे प्रेम कहा जाएगा।

difference between crush and love in hindi
जो प्यार का भाव है, वह हमेशा शाश्वत ही रहेगा - फोटो : social media

दूरी और समय सीमा
यदि आपको किसी इंसान पर क्रश है तो बिल्कुल संभव है कि जब वो इंसान आपकी नजरों से दूर चला जाए तो आप थोड़े ही दिनों में उसे भूल जाएं और जब लंबे समय बाद आप मिलें तो पहले जैसा कोई भाव शेष न हो लेकिन जिस व्यक्ति से आपको प्रेम होता है, वो आपसे कितना ही दूर रहने चले जाए, आपको मिले कितना ही समय बीत जाए लेकिन आप दोनों के बीच जो प्यार का भाव है, वह हमेशा शाश्वत ही रहेगा। लंबे समय बाद जब आप दोनों मिलेंगे तो यह और प्रगाढ़ ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
difference between crush and love in hindi
आप अपने प्रेमी के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं - फोटो : pixabay

निष्ठा
जब आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप उसके प्रति खुद-ब-खुद निष्ठावान होने लगते हैं। आपका दिल नहीं करता कि अन्य किसी व्यक्ति से आप उस तरह से अपनी भावनाओं को साझा करें। आप अपने प्रेमी के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं लेकिन जब आपको किसी पर क्रश होता है तो भावनाएं इतनी प्रगाढ़ नहीं होती हैं, आप अन्य लोगों से भी प्यारभरी बातें करने में किसी प्रकार की कोई आत्मग्लानि नहीं महसूस करते हैं।

 

विज्ञापन
difference between crush and love in hindi
प्रेम में उस भाव का आत्मबोध होता है - फोटो : social media
आत्मबोध
जब हम प्रेम में होते हैं तो हमें उस भाव का आत्मबोध होता है। हम प्रतिपल सामने वाले की हर इच्छा का सम्मान करते हैं, उसकी भावनाओं का ख्याल रखते हैं लेकिन यदि हमें किसी पर क्रश है तो हम भावनाओं को इतनी गहराई से महसूस नहीं कर पाते हैं। हमें जिस व्यक्ति पर क्रश है हम ज्यादा से ज्यादा समय उसके साथ रहकर या घूमकर बिताने में ही खुश हो जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed