फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Dharmendra B'day: Know what dharmendra first wife Parkash Kaur said about Dharmendra hema marriage

धर्मेंद्र और हेमा की शादी को लेकर पहली पत्नी ने दिया था बड़ा बयान, 39 साल बाद जानें क्या कहा था

Sat, 08 Dec 2018 11:44 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 08 Dec 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra B'day: Know what dharmendra first wife Parkash Kaur said about Dharmendra hema marriage
- फोटो : file photo

बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाले सुपर स्टार धर्मेंद्र आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र अपने समय में बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल रहे, जिन्हें लोग उनकी फिटनेस और पर्दे पर बेहतर अभिनय के लिए पहचानते हैं। धर्मेंद्र ने दो शादियां की, पहली प्रकाश कौर से तो दूसरी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी से।धर्मेंद्र को हेमा से दूसरी शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदलना पड़ा था।धर्मेंद्र की दूसरी शादी से उनके फैंस काफी समय तक उनसे खफा भी रहे। इन सबके बीच लाइमलाइट से दूर रहने वाली धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने भी पति की दूसरी शादी पर अपने दिल का दर्द बयां करने में देरी नहीं की। आइए जानते हैं घर में सौतन देख क्या कह बैठी थीं प्रकाश कौर।   

विज्ञापन

Dharmendra B'day: Know what dharmendra first wife Parkash Kaur said about Dharmendra hema marriage
धर्मेंद्र - फोटो : file photo

धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी। इस समय तक धर्मेंद्र ने फिल्मों में काम करना शुरू भी नहीं किया था। उन्होंने 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में एंट्री ली।आज 82 साल के हो चुके धर्मेंद्र हेमा मालिनी से 13 साल बड़े हैं।धर्मेंद्र हेमा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। धर्मेंद्र जिस समय हेमा से पहली बार मिले थे उस समय वो पहले से ही शादीशुदा थे।धर्मेंद्र के शादीशुदा होने की वजह से हेमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने लगभग 25 फिल्मों में साथ काम किया। हेमा उस जमाने में ड्रीम गर्ल के नाम से काफी फेमस थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dharmendra B'day: Know what dharmendra first wife Parkash Kaur said about Dharmendra hema marriage
Dharmendra - फोटो : file photo

हेमा इतनी खूबसूरत थीं कि धर्मेंद्र शादीशुदा होने के बावजूद उनके दीवाने हो गए। दोनों को साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और दूसरी शादी करना उनके लिए धर्म के विरुद्ध था। हेमा से दिल लगाने के बावजूद धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे। हिन्दू होने के बावजूद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी करने के लिए अपना नाम दिलावर खान रखा।


 
विज्ञापन

Dharmendra B'day: Know what dharmendra first wife Parkash Kaur said about Dharmendra hema marriage

हेमा से प्यार करने के बावजूद धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश के लिए अपने सारे फर्ज पूरे किए। उन्होंने शादी करने से पहले हेमा के सामने ये शर्त रखी कि वो शादी के बाद अपनी पहली पत्नी प्रकाश, बच्चों और परिवार को नहीं छोड़ेंगे। हेमा ने उनकी ये शर्त मान ली। जिसके बाद साल 1975 में रिलीज हुई शोले के बाद दोनों ने 1979 में शादी कर ली। लेकिन धर्मेंद्र के बच्चे सनी और बॉबी हेमा को अपना ना सके। खबरों की मानें तो बॉबी ने हेमा पर गुस्से में हमला भी किया था। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन उन्होंने इस शादी और बॉबी के हेमा पर किए हमले के बारे में मीडिया के सामने अपना दिल खोलकर रख दिया।   


 

Dharmendra B'day: Know what dharmendra first wife Parkash Kaur said about Dharmendra hema marriage
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र - फोटो : file photo

प्रकाश कौर कभी मीडिया के सामने नहीं आईं, लेकिन पति की दूसरी शादी के दर्द को वो भी मीडिया से छिपा ना सकीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पति की दूसरी शादी और बॉबी के बारे में बात की।उन्होंने कहा- सिर्फ वो (धर्मेंद्र) ही क्यों, कोई भी आदमी मुझमें और हेमा में से हेमा को ही चुनता और लोग उन्हें अय्याश कैसे कह सकते हैं? इंडस्ट्री में कई लोगों के दूसरे अफेयर हैं। वो दूसरी शादी भी कर रहे हैं। जबकि हेमा मालिनी के लिए उन्होंने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि वो किस दौर से गुजर रही हैं। उन्हें भी अपने परिवार का और रिश्तेदारों का सामना करना पड़ रहा होगा। लेकिन यदि मैं उनके जगह होती तो मैं ऐसा कभी नहीं करती। एक औरत के तौर पर मैं उनकी फीलिंग्स समझ सकती हूं, लेकिन एक मां और पत्नी के तौर पर मैं उनकी फीलिंग्स को सही नहीं मानती। 

Dharmendra B'day: Know what dharmendra first wife Parkash Kaur said about Dharmendra hema marriage
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र - फोटो : indianexpress

धर्मेंद्र के बारे में प्रकाश कौर ने कहा- वो मेरी जिंदगी के पहले और आखिरी आदमी हैं। वो मेरे बच्चों के पिता हैं। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और इज्जत भी करती हूं। जो होना था हो गया। मुझे समझ नहीं आता कि इसके लिए मुझे उन्हें जिम्मेदार ठहराना चाहिए या मेरी किस्मत को। वो मुझसे कितने भी दूर हों, लेकिन मैं जानती हूं कि जब भी मुझे उनकी जरूरत होगी वो मेरे पास होंगे। बॉबी देओल का हेमा पर हमला करने वाली घटना पर उन्होंने कहा, मैं ज्यादा पढ़ी- लिखी नहीं हूं और ना ही ज्यादा सुंदर हूं, लेकिन मेरे बच्चों के लिए मैं इस धरती पर सबसे बेहतरीन औरत हूं। वैसे ही मेरे बच्चे मेरे लिए दुनिया के बेस्ट बच्चे हैं। मैंने उनकी परवरिश की है और मैं अच्छे से जानती हूं कि वह कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed