फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करुणानिधिः एक नहीं दो नहीं, तीन बीवियां और प्यार के अफसाने...कुछ ऐसी थीं लव स्टोरी

Wed, 08 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, M Karunanidhi Love Story, Three Marriages three Wives
करुणानिधि
करुणानिधि, कौन नहीं जानता इन्हें। लेकिन क्या इनकी तीन शादियों और प्यार के अफसानों के बारे में जानते हैं। जानिए करुणानिधि कैसे बने तीन बीवियों शौहर, दो रहती थीं साथ-साथ।
Chandigarh, M Karunanidhi Love Story, Three Marriages three Wives
karunanidhi
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के मुखिया और पांच बार के मुख्यमंत्री की जिंदगी में झांकें तो लगता है कि हीरो की कहानी लिखते-लिखते वह खुद दक्षिण के हीरो बन गए। उनकी करिश्माई छवि की वजह से ही उनकी पार्टी न केवल सत्ता में आई, बल्कि करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और 13 बार विधायक बने। वे कभी चुनाव नहीं हारे।
Chandigarh, M Karunanidhi Love Story, Three Marriages three Wives
M Karunanidhi
करुणानिधि की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। उनकी तीन बीवियां हैं- पद्मावती, दयालु अम्मल और रजती अम्मल। पद्मावती की मौत हो चुकी है। दयालु अम्मा और रजती उनके साथ ही रहती हैं। एक पत्नी के रूप में तो दूसरी प्रेमिका के रूप में, एक ही घर में एक साथ रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, M Karunanidhi Love Story, Three Marriages three Wives
करुणानिधि का परिवार
सन् 1944 के आसपास करुणानिधि की मुलाकात पद्मावती अम्माय्यर से हुई। वह दक्षिण सिनेमा के प्लेबैक सिंगर सीएस जयरामन की बहन थी। छरहरी लंबी और आकर्षक नैन नक्श वाली पद्मावती अम्माय्यर पसंद आ गई। मुलाकातों का दौर प्यार में बदला और 1946 में दोनों ने शादी की ली। 1948 में बीमारी के चलते पद्मावती का निधन हो गया।
विज्ञापन
Chandigarh, M Karunanidhi Love Story, Three Marriages three Wives
करुणानिधि का परिवार
पद्मावती के निधन के चार साल बाद 1952 में उन्होंने दयालु अम्मल से शादी की ली। दयालु से उन्हें चार बच्चे हुए-तीन बेटे और एक बेटी। इनके नाम हैं- यानि एमके अझागिरी, एमके स्टालिन, एकके थामिलारासु और सेल्वी। स्टालिन ही करुणानिधि के उत्तराधिकारी के तौर पर डीएमके की बागडौर संभाले हुए हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed