Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   St. Theresa School dominates the tableau and parade

Pauri News: झांकी और परेड में सेंट थेरेसा स्कूल का दबदबा

Tue, 24 Nov 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 24 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
St. Theresa School dominates the tableau and parade
फोटो
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के तहत आयोजित झांकी, परेड और बैंड प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने आकर्षक झांकियों, अनुशासित परेड और शानदार बैंड प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी और परेड में सेंट थेरेसा स्कूल का दबदबा रहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परेड की सलामी ली।
झांकी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में मार्शल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर ने प्रथम, जूनियर दिल्ली स्कूल ने द्वितीय तथा मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीनगर ने प्रथम, रेनबो पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में सेंट थेरेसा स्कूल, श्रीनगर ने प्रथम, श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल, श्रीनगर ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड प्रतियोगिता के एनसीसी वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व एनएसएस वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर ने प्रथम रहे। सीनियर वर्ग की परेड में सेंट थेरेसा स्कूल, श्रीनगर ने प्रथम, श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल, श्रीनगर ने द्वितीय तथा रेनबो पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, उफल्डा ने प्रथम, द मार्शल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा आनंदा इंटरनेशनल स्कूल, ढामक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग में शारदा एकेडमी, आंचल डेयरी ने प्रथम तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैंड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल ने प्रथम, रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास ने द्वितीय तथा मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में द मार्शल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, आनंदा इंटरनेशनल स्कूल, ढामक ने द्वितीय तथा होली एंजेल स्कूल, कीर्तिनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर, श्रीनगर ने प्रथम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा एंजेल हेवन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर मेयर आरती भंडारी, लखतप भंडारी, गणेश भट्ट, बीईओ अश्विनी रावत आदि मौजूद रहे। संचालन डा. सरिता उनियाल व बबीता थपलियाल ने किया।
विज्ञापन

------
मांगल प्रतियोगिता में मां मायादेवी ग्रुप और जागर में नारी शक्ति की टीम ने मारी बाजी
फोटो
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर आयोजित मांगल गीत प्रतियोगिता में माँ मायादेवी ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में शगुन टीम ने द्वितीय और राधाकृष्ण टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जागर प्रतियोगिता में नारी शक्ति की टीम प्रथम, सिद्धबली की टीम द्वितीय और चंद्रबदनी की टीम तृतीय स्थान पर रही। मौके पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। मेयर आरती भंडारी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लखपत भंडारी ने विजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
श्रीनगर। कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया गया और भविष्य में सभी ने मिल जुल कर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की इच्छा व्यक्त की। मौके पर मंजू, वीना डंगवाल, बीना नेगी, कृष्णा गैरोला, सुषमा गोस्वामी, बिन्दिया, उर्मिला पाण्डेय, सुषमा कैंतुरा, रुद्रांश शाह, नरेश उनियाल, डॉ. केके गुप्ता, आधार बहुगुणा, प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed