{"_id":"5b697ebc4f1c1b8d3e8b5958","slug":"chandigarh-karunanidhi-elder-son-muthu-from-first-wife-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करुणानिधि की जिंदगी का ऐसा सच, शायद ही किसी को पता हो...इस एक्टर से जुड़ा कनेक्शन","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
करुणानिधि की जिंदगी का ऐसा सच, शायद ही किसी को पता हो...इस एक्टर से जुड़ा कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
करुणानिधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम. करुणानिधि की जिंदगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन वहीं उनकी लाइफ एक सच ऐसा भी है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। जानने के लिए खबर पढ़ें...
करुणानिधि का बेटा मुथु
करुणानिधि के दो बेटों स्टालिन और अलागिरी के बारे में तो तकरीबन हर कोई जानता है, अक्सर वो खबरों का हिस्सा बनते रहते हैं, लेकिन उनके बड़े बेटे के बारे में सुना है कभी। बरसों पहले करुणानिधि ने अपने इस बड़े बेटे से न केवल संबंध तोड़ लिए, बल्कि उसे बेदखल भी कर दिया था।
करुणानिधि का बेटा मुथु
करुणानिधि के उस बेटे का नाम एमके मुथु है, जो उनकी पहली पत्नी पद्मावती से पैदा हुए। पद्मावती का निधन मुथु के जन्म के आसपास ही हो गया था। उनकी उम्र अब 70 साल है। आर्थिक हालत खस्ताहाल, वो चेन्नई के बाहरी इलाके में किसी किराए के मकान में रहते हैं। मुथु के जन्म के चार साल बाद करुणानिधि ने दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
करुणानिधि का बेटा मुथु
मुथु फेफड़ों की बीमारी से गुजर रहे हैं। कहा जाता है कि मुथु भी करुणानिधि को पसंद नहीं करते। मुथु जवानी के दिनों में खूबसूरत नौजवान थे और बहुत अच्छा गाते थे। मुथु को तमिल सिनेमा में बतौर हीरो लॉन्च करने के लिए करुणानिधि ने काफी जोर लगाया। उन्होंने बेटे की कई फिल्मों की स्क्रिप्ट खुद लिखी।
विज्ञापन
करुणानिधि का बेटा मुथु
करुणानिधि मुथु को तमिल सिनेमा में एमजी रामचंद्रन के समानांतर खड़ा करना चाहते थे। मुथु ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी वेशभूषा और स्टाइल काफी हद तक एमजीआर की नकल हुआ करती थी, पर उनके अभिनय में ज्यादा दम था नहीं। इसलिए दर्शकों को वे पसंद नहीं आए।