फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 2 Wishes: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, भक्तिमय संदेश के जरिए दें शुभकामना

Mon, 31 Mar 2025 06:00 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 31 Mar 2025 06:00 AM IST
सार

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में उनका प्रिय भोग क्या है और पसंदीदा रंग कौन सा है? ये जानकर माता के आह्वान के लिए बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन
chaitra navratri day 2 wishes maa brahmacharini mantra shloka images colour bhog in hindi
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : adobe

Chaitra Navratri Day 2 Wishes: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है, जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि के दूसरे दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जो तपस्या और त्याग की प्रतीक हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी इस तपस्या के कारण ही उन्हें ब्रह्मचारिणी नाम मिला। 



मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके लिए उनका प्रिय भोग अर्पित करें, मंत्रों का जाप करें। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं भेजें और उन्हें बताएं कि आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी का आह्वान करना चाहिए।

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप तप, त्याग, वैराग्य, संयम और सदाचार का प्रतीक है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की अराधना करने के लिए उनके चमत्कारी बीज मंत्र का जाप करें। इसके लिए मां ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र, साथ ही पूजन मंत्र का जाप करें।

यहां नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के प्रिय भोग, उनके प्रिय रंग के वस्त्र और बीज मंत्र बताए जा रहे हैं।

chaitra navratri day 2 wishes maa brahmacharini mantra shloka images colour bhog in hindi
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के दूसरे दिन की शुरुआत मां ब्रह्मचारिणी के मंत्रोच्चारण के साथ करें।

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

 

chaitra navratri day 2 wishes maa brahmacharini mantra shloka images colour bhog in hindi
सफेद रंग का सूट - फोटो : instagram

मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है।। सफेद रंग शुद्धता, शांति और सादगी का प्रतीक है। इसे पहनने से मन शांत रहता है। सफेद सूट पहनकर पूजा करने से मन शांत रहता है। ये रंग आपके आत्मिक शक्ति को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन बनाएं 9 अलग फलाहारी पकवान, मातारानी को भी लगाएं भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri day 2 wishes maa brahmacharini mantra shloka images colour bhog in hindi
मां ब्रह्मचारिणी का भोग - फोटो : Amar Ujala

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में दूध, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में पंचामृत को पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में पवित्र भोग का दर्जा दिया गया है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन, मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत अर्पित करना एक विशेष प्रथा है, जिससे माता रानी की विशेष कृपा बरसती है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नैनीताल के इस मंदिर की है खास महिमा, जानें यहां पहुंचने का आसान रास्ता

विज्ञापन
chaitra navratri day 2 wishes maa brahmacharini mantra shloka images colour bhog in hindi
नवरात्रि का दूसरा दिन - फोटो : Amar Ujala

मां ब्रह्मचारिणी का पूजन मंत्र-

 
दधाना करपाद्याभ्याम, अक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed