Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ दिनों में लोग माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और मनोकामना मांगते है। ऐसी कहावत है कि जो भी व्यक्ति इन नौ दिन माता रानी की पूजा करता है, उनकी हर मनोकामना पूरी पूरी होती है। इसी के चलते बहुत से लोग तो नौ दिन तक व्रत भी रखते हैं।
यदि आप भी पूरे नौ दिन माता रानी के व्रत रखते हैं, तो हम आपको नौ दिनों के नौ अलग पकवानों के बारे में बताने जा रहे है, ताकि आप हर दिन अलग पकवान का भोग माता को भी लगाएं।
2 of 10
पहला दिन
- फोटो : instagram
पहला दिन
नवरात्रि के पहले ही दिन आप समा के चावल की खिचड़ी बनाकर उसे खा सकते हैं। इसके लिए समा के चावल को मूंगफली, आलू और हल्के मसालों के साथ पकाकर हेल्दी और हल्का लंच तैयार करें। इसे दही या व्रत वाली चटनी के साथ खाएं।
3 of 10
दूसरा दिन
- फोटो : freepik.com
दूसरा दिन
यदि कुछ हल्का खाना है तो दूसरे दिन कुट्टू के आटे का चीला तैयार करें। इसके लिए कुट्टू के आटे में सेंधा नमक, हरी मिर्च और धनिया डालकर घोल बनाएं और इसे तवे पर सेंककर चीला बनाएं। इसे भी आप दही या टमाटर की व्रत वाली चटनी के साथ परोस सकती हैं।
4 of 10
तीसरा दिन
- फोटो : instagram
तीसरा दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन आप साबूदाने की खिचड़ी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले साबूदाने को भिगोकर मूंगफली, हरी मिर्च और हल्के मसालों के साथ भूनें। इसे दही के साथ खाएं। इसे गरम ही परोसें, तभी इसका पूरा स्वाद मिलता है।
5 of 10
चौथा दिन
- फोटो : instagram
चौथा दिन
नवरात्रि के चौथे दिन आप आलू पनीर टिक्की तैयार कर सकते हैं। इसके लिए उबले आलू और पनीर को मिलाकर सेंधा नमक और काली मिर्च डालें, टिक्की बनाकर शैलो फ्राई करें। इसे दही और पुदीने की चटनी के साथ खाएं।