{"_id":"6aaff69d9423e52cfa0e81f5","slug":"rinku-jakhar-finished-first-in-the-open-1500m-race-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-140192-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन 1500 मीटर दौड़ में रिंकू जाखड़ रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन 1500 मीटर दौड़ में रिंकू जाखड़ रहे अव्वल
विज्ञापन
20jjrp18- गांव झांसवा में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झांसवा में सक्षम स्पोर्ट्स सोसाइटी के सौजन्य से विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता जीतू जाखड़ के पुत्र की चौथी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। बुजुर्गों की दौड़ मे राजेश प्रथम, बिजेंद्र दूसरे व राजबीर तीसरे स्थान पर रहे।
ओपन दौड़ में 1500 मीटर में रिंकू जाखड़ प्रथम रहे उन्हें 2100 रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान पर मनोज जांगड़ा रहे, जिन्हें 1500 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। तीसरे स्थान पर अक्षय जाखड़ रहे उन्हें 1100 का नकद इनाम दिया गया। अंडर 17 लड़कों के लिए आयोजित 1200 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, विनय द्वितीय, प्रशांत तृतीय रहे। लड़कियों के लिए आयोजित दौड़ में अंडर 14 में स्नेहा प्रथम, आस्था द्वितीय, पलक और कनिष्का संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुज जाखड़ रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सक्षम समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सम्मानित किया।