फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: नैनीताल के इस मंदिर की है खास महिमा, जानें यहां पहुंचने का आसान रास्ता

Sun, 30 Mar 2025 04:02 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 30 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

नैना देवी मंदिर को बहुत ही पवित्र माना जाता है। यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से आंखों से संबंधित सभी रोग दूर हो जाते हैं। आइए इस लेख में यहां पहुंचने के आसान रास्ते के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 how to reach Naina Devi Mandir Nainital know in hindi
नैनीताल (नैनी मंदिर) - फोटो : Adobe Stock

Naina Devi Mandir: आज से नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो गया है। चैत्र नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित नैना देवी मंदिर भी एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो नैनी झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है और देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है और यहां नवरात्रि के दौरान भक्तों का तांता लगा रहता है।



पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान शिव माता सती के मृत शरीर को लेकर कैलाश पर्वत जा रहे थे, तब माता सती के नेत्र इसी स्थान पर गिरे थे। इसलिए इस मंदिर का नाम नैना देवी मंदिर पड़ा। इस मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी में चंद वंश के राजाओं ने करवाया था। इस मंदिर में माता नैना देवी की मूर्ति स्थापित है।

Chaitra Navratri 2025 how to reach Naina Devi Mandir Nainital know in hindi
नैनीताल (नैनी मंदिर) - फोटो : Adobe Stock

नैना देवी मंदिर की महिमा
नैना देवी मंदिर को बहुत ही पवित्र माना जाता है। यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। खासकर नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से आंखों से संबंधित सभी रोग दूर हो जाते हैं।

Chaitra Navratri 2025 how to reach Naina Devi Mandir Nainital know in hindi
नैनीताल (नैनी मंदिर) - फोटो : Adobe Stock

नैना देवी मंदिर तक पहुंचने का आसान रास्ता
नैना देवी मंदिर उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। नैनीताल अपने आप में एक बहुत बड़ा टुरिज्म स्पॉट है। यहां पहुंचने के कई तरीके हैं, मगर आइए वहां पहुंचने के सबसे आसान मार्ग के बारे में जानते हैं। नैनीताल का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो लगभग 34 किलोमीटर दूर है। काठगोदाम पहुंचने के लिए लगभग हर बड़े प्रमुख शहरों जैसे- दिल्ली, देहरादून, कोलकाता और लखनऊ के रेलवे स्टेशन से आपको ट्रेन मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: उज्जैन से रतलाम तक मध्य प्रदेश में स्थित देवी के चमत्कारी मंदिर और शक्तिपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 how to reach Naina Devi Mandir Nainital know in hindi
नैनीताल (नैनी मंदिर) - फोटो : Adobe Stock

काठगोदाम पहुंचने के बाद, यात्रियों के पास नैनीताल तक पहुंचने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर नियमित रूप से बसें और टैक्सियाँ उपलब्ध रहती हैं, जो यात्रियों को नैनीताल तक ले जाती हैं। काठगोदाम से नैनीताल की यात्रा लगभग एक घंटे की है, और इस दौरान यात्री खूबसूरत पहाड़ी दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यह मार्ग हरे-भरे जंगलों और घुमावदार सड़कों से होकर गुजरता है, जो यात्रियों को एक यादगार अनुभव प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध देवी माता मंदिर, जहां नवरात्रि पर माथा टेंकने जा सकते हैं आप

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 how to reach Naina Devi Mandir Nainital know in hindi
नैनीताल (नैनी मंदिर) - फोटो : Adobe Stock

नैनीताल पहुंचने के बाद, यात्रियों के पास शहर के भीतर घूमने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। जैसे- नैनी झील, नैना देवी मंदिर, मॉल रोड, नैना पीक, चिड़ियाघर, स्नो व्यू पॉइंट आदि। नवरात्रि के दौरान नैना देवी मंदिर में दर्शन करने की विशेष मान्यता होती है। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed