{"_id":"5d67b4c28ebc3e93c02aebcb","slug":"bitter-secrets-women-would-never-tell-their-husbands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन बातों को कभी पतियों को नहीं बताती महिलाएं, रहने देती हैं राज","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन बातों को कभी पतियों को नहीं बताती महिलाएं, रहने देती हैं राज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
relationship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुत-सी ऐसी बातें होती हैं जो महिलाएं अपने पतियों से छिपाती हैं। महिलाएं इन बातों को पतियों के सामने कभी भी जाहिर नहीं करती हैं। दरअसल, हर किसी के जीवन के निजी राज होते हैं और जब महिलाओं के राज के बारे में बात होती है तो कहा जाता है कि महिलाएं अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में पतियों से कभी जिक्र नहीं करती हैं। चाहे पति कितनी बार भी अपनी पत्नी से उसके गुजरे हुए कल के बारे में पूछे लेकिन महिलाएं इसे राज ही रहने देना चाहती हैं और इस पर बात करना उन्हें अच्छा नहीं लगता है।
2 of 4
relationship tips
महिलाएं नहीं चाहती कि उनका पुराना संबंध उनके शादीशुदा जिंदगी में प्रभाव डाले। वहीं दूसरी तरफ कहा जाता है कि पुरुष बेहद जल्दी अपने पुराने रिश्ते के बारे में अपनी पत्नियों को बता देते हैं। पुराने प्रेम संबंध के अलावा महिलाएं अगर कभी अपने गुजरे वक्त के ब्वॉयफ्रेंड को याद भी करती हैं तो पतियों के इस बारे में नहीं बताती हैं। महिलाएं कभी भी अपने बीते कल को आने वाले कल पर हावी नहीं होने देना चाहती।
3 of 4
relationship
कई बार अगर महिलाओं को पति के घर वालों से दिक्कत भी होती है तो वह इस बारे में अपने पतियों को नहीं बताती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं पतियों से यह बात ज्यादा दिनों तक छिपाती नहीं है। महिलाएं कभी भी अपने पतियों के सामने इस बात को नहीं कहती हैं कि वह अपनी मां का पक्ष लेती हैं। और न ही अपने पतियों से यह बात कहती हैं कि वे अपने मां का पक्ष ले रहे हैं। हालांकि इस मामले में विरोधाभास हो सकता है। कई महिलाएं पति को मां का पक्ष लेने को लेकर ताने भी मारती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रिश्ता
कई महिलाएं अपने पतियों से अपनी यौन इच्छा को लेकर खुलकर बातचीत नहीं करती हैं। अपने परिवार के बारे में चल रहे गोसिप को लेकर भी महिलाएं पतियों से बातें छिपाती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।