Best Marriage Advice: भारत में वैवाहिक जीवन को जन्मों का रिश्ता माना जाता है। पति और पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। दोनों मिलकर परिवार बनाते हैं, जिसमें प्रेम और लगाव होने से ये रिश्ता जीवनभर मधुरता से निभाया जा सकता है। हालांकि ये कमजोर डोरी से बंधा होता है, जिसमें अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगता है और दूरी आने लगती है। कई मामलों में तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि जीवनसाथी के साथ आपका मधुर सबंध बना रहे तो कुछ गलतियों को करने से बचें। ये लेख शादीशुदा पुरुषों के लिए है। वह अक्सर अनजाने में अपनी पत्नी से कुछ ऐसी बातें कह जाते हैं, जो उनके रिश्ते में दरार ला सकती है। भले ही आप अपनी पत्नी को कितना भी प्यार करते हों लेकिन 7 ऐसी बाते हैं जो किसी भी पति को अपनी पत्नी से नहीं कहनी चाहिए। भूल से भी पति अपनी पत्नी से न कहें ये 7 बातें।
2 of 8
पत्नी के लुक्स का मजाक
- फोटो : istock
पत्नी के लुक्स का मजाक
अक्सर पति अपनी पत्नी के शारीरिक बनावट को लेकर मजाक बनाते हैं। वह मजाक में पत्नी को मोटा, पतला या उनकी हाइट को लेकर छोटा बोल जाते हैं। इसे बाॅडी शेमिंग कहते हैं जो किसी भी महिला को पसंद नहीं आती, चाहे वह उनका पति ही क्यों न कर रहा हो। पति जब उनके शरीर या सुंदरता को लेकर बातें करते हैं तो पत्नी के अंदर आत्मविश्वास की कमी आने लगती है और वह आपसे दूरी महसूस करने लगती है।
मां से तुलना
मां के हाथ के खाने का कोई जवाब नहीं लेकिन जब एक पति अपनी पत्नी की कुकिंग स्किल की तुलना अपनी मां से करता है तो किसी भी पत्नी को ये बात पसंद नहीं आती। एक पत्नी बहुत प्रेम से अपने पति के लिए खाना बनाती है लेकिन जब पति ये बोल जाता है "खाना बनाने में उनकी मां की बराबरी कोई नहीं कर सकता, या मां से पूछ लो कि उनकी पसंदीदा डिश कैसे बनेगी" ये उनकी पत्नी की मेहनत पर पानी फेर देता है। उन्हें महसूस होने लगता है कि वह कितना भी लजीज खाना बना दें, उनके पति को कभी पसंद नहीं आएगा।
4 of 8
पत्नी को शांत रहने को बोलना
- फोटो : Pexel
पत्नी को शांत रहने को बोलना
अक्सर ससुराल में कई ऐसी बातें हो जाती हैं जो पत्नी को दुखी कर सकती हैं। एक पत्नी उम्मीद करती है कि पति उनके दुख को समझेंगे और साथ देंगे लेकिन जब पति पत्नी से शांत रहने को बोल देते हैं या पत्नी से कहते हैं कि वह ओवररिएक्ट कर रही हैं तो पत्नी हताश हो जाती है। उन्हें लगता कि पति उनके दुख को समझना नहीं चाहते हैं। इस कारण वह भावनात्मक तौर पर पति से दूर होने लगती हैं।
5 of 8
परिवार में एडजस्ट करो
- फोटो : istock
परिवार में एडजस्ट करो
हर पति अपनी पत्नी से उम्मीद करता है कि वह उनके परिवार में एडजस्ट करें। विषम परिस्थितियों में भी खुद को ढालने की कोशिश करें। एक महिला खुद ये प्रयास करती है कि वह पति के परिवार से तालमेल बिठाए और परिवार में शांति बनी रहे। लेकिन जब पति पत्नी ये बोलता है तो उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगती है। पति का ये कहना कि उनके परिवार और परिस्थिति में एडजस्ट करना सीखो, पत्नी को महसूस कराता है कि पति कभी उनका साथ नहीं देंगे।