लड़की जब अपने किसी खास दोस्त का दिल तोड़े बिना ही उसका प्रपोजल रिजेक्ट करना चाहती हो या फिर यूं कहे कि उसके साथ रिलेशनशिप को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हो तो क्या आप जानते हैं वो कैसे-कैसे मजेदार बहाने बनाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार बहाने....जो आपने ने भी कभी न कभी जरूर बनाए होंगे।
तुम तो मेरे भाई जैसे हो-
प्यार का इजहार करते ही लड़कों को यह बहाना सुनकर रक्षा बंधन का एहसास होने लगता है। लड़कियों का सबसे पहला बहाना होता है- तुम तो मेरे भाई जैसे हो। मैंने तुम्हें कभी इस नजर से नहीं देखा। मैं तो तुम्हें भाई मानती थी और तुम...छी छी। यह बहाना सुनते ही लड़कों को खुद पर शर्म आ जाती है और आशिक दिल को कई दिन सदमे से निकलने में लग जाते हैं।
मेरा ब्वॉयफ्रेंड है-
लड़कों से अपना पीछा छुड़ाने के लिए लड़कियां अक्सर यह बहाना बनाती हैं कि 'मेरा तो पहले से ब्वॉयफ्रेंड है'।उनका यह बहाना सुनते ही लड़के पीछे हट जाते हैं। उन्हें पता चल जाता है कि लड़की उनमें इंटरस्टेट नहीं है।
सारे लड़के एक जैसे होते हैं-
ऐसी लड़कियां जिन्हें प्यार में कभी किसी लड़के से धोखा मिला हो, ऐसी लड़कियां अपने मन में लड़कों के लिए बुरी छवि बना लेती हैं और जब कभी कोई लड़का उनके करीब आने की कोशिश करता है तो वो उन्हें यही कहती हैं कि 'सारे लड़के एक जैसे होते हैं'।
मां-बाप को धोखा-
लड़कियां सबसे ज्यादा इस बहाने का इस्तेमाल करती हैं, जैसे ही कोई लड़का उन्हें प्रपोज करता है तो वो फट से जवाब देती हैं, मैं अपने मां-बाप-परिवार को धोखा नहीं दे सकती। इस बहाने को सुनते ही लड़कों के मन में ख्याल आता है कि प्यार मांगा है तुम से, घर की रजिस्ट्री के कागज नहीं मांगे हैं।