क्या आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने में डर लगता है। आप हमेशा तनाव में रहते हैं कि वो कौन- सी बात पर नाराज हो जाएगा। अगर अपने मन की बात उससे कहने में डरते हैं और सोचते हैं कि वो इस बात पर कैसे प्रतिक्रिया देगा तो ये सारी बातें इशारा करती हैं कि आपका पार्टनर आपको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। जितना जल्दी हो सके ऐेसे रिश्ते से बाहर निकलने में ही भलाई है। रिश्ते में इमोशनल एब्यूज करने वाले पार्टनर की ये पहचान होती है।
रिलेशनशिप में आपके साथ भी होती हैं ये पांच चीजें तो, आप मानसिक उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या पार्टनर के सामने आपका आत्मविश्वास डगमगा जाता है। वो हर समय आपको नीचा दिखाने का या फिर आप में दोष निकालने का प्रयत्न करता है तो ये बातें इशारा करती हैं कि वो आपकी भावनाओं से खेल रहा है।
जो जीवनसाथी अपने पार्टनर को भावनात्मक रूप से परेशान करते हैं उनका मकसद होता है कि आप ये सोचें कि इस दुनिया में आपका कोई नहीं है। वो इस तरह से व्यवहार करते हैं कि आप दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग पड़ जाते हैं। और आपकी इसी कमजोरी का फायदा उठा कर वो परेशान करते हैं ।
जो पार्टनर इस तरह का व्यवहार करते हैं वो खुद को एक बहुत अच्छा और प्यार करने वाला बताते हैं। वो हर समय यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि वो एक पैशनेट लवर हैं।
ऐसे जीवनसाथी थोड़ा सा भी पर्सनल स्पेस नहीं देते हैं। अगर किसी का पार्टनर उसे मानसिक प्रताड़ना देता है तो वो हर वक्त उसके साथ गुजारना चाहता है। उसे लगता है कि उसकी पत्नी या पति उसके आंख से ओझल न हो।