भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका विजन हम सबको आज भी प्रेरणा देता है। राजीव गांधी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के दून स्कूल से हुई। 1961 में वह लंदन गये और वहां के इम्पीरियल कॉलेज और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की थी। आइए देखते हैं उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें जो आपने पहले नहीं देखी होगी...
राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी के बहुत करीब थे। 1966 में मां इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे भारत वापस आ गए थे। यह तस्वीर मां-बेटे के बीच की आत्मीयता को दर्शा रही है।
राजीव गांधी की सोनिया से मुलाकात कैंब्रिज के दिनों में एक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी। जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 1968 में दोनों ने शादी की थी।
राजीव गांधी भारत वापस आकर फ्लाइंग क्लब के मेम्बर बने, जहां उन्होंने पायलट बनने की ट्रेनिंग ली। 1970 में उन्होंने एयर इंडिया ज्वाइन किया। उन्हें कभी राजनीति में आने की दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन पहले भाई संजय गांधी की विमान हादसे में मौत और फिर मां इंदिरा गांधी की हत्या के कारण से उन्हें राजनीति में उतरना पड़ा।
राजीव गांधी देश की जिम्मेदारी तो बखूबी निभा ही रहे थे। इसके साथ ही वह देश के प्रधानमंत्री होने के बावजूद अपने परिवार का भी पूरा ख्याल रखते थे। दोनों बच्चे और पत्नी के साथ राजीव गांधी।