सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना का भले ही बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा हो पर दुनियाभर में उनरे नाम के चर्चे हैं। विदेशों में उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। आज राहुल अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हम बताने जा रहे हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...
राहुल का फिल्मी सफर काफी फ्लॉप रहा, लेकिन दुनियाभर में उनके खूब चर्चे हां। दरअसल राहुल जाने-माने ब्लॉगर हैं और विदेशों में हर तरफ उनके लेखन की खूब चर्चा होती है। ब्लॉग के अलावा राहुल कई इंटरनेशनल मैग्जीन के लिए भी लिखते हैं, जिनमें मैरी क्लेयर, वोग, जीक्यू और हार्पर बाजार मैग्जीन शामिल है।
राहुल ने हमेशा ही खुद को लाइम लाइट से दूर रखने की कोशिश की। वह हमेशा से ही अपनी एक अलग पहचान बनाने की राह पर चल रहे थे। शायद उन्हें बॉलीवुड रास न आने की वजह भी यही रही होगी।
90 के दशक में जब सभी सुपरस्टार के बच्चें हिंदी फिल्मों तक ही सीमित थे और उन्हीं में अपना करियर बनाने के सपने देखते थे, राहुल उस दौर में पहले ऐसे स्टार के तौर पर उभरे थे जिन्होंने किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम किया।
सोशल मीडिया पर राहुल की बहुत तगड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग है। राहुल भी उनके लिए अपने अकाउंट में तस्वीरें शेयर करते रहते हैंं। एक बार उन्होंने सेमी न्यूड फोटो पोस्ट की थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह बिना टी शर्ट और लो वेस्ट जींस में नजर आए थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फीमेल फैंस के कमेंट्स भरे पड़े रहते हैं। एक बार तो एक लड़की ने सोशल मीडिया पर उन्हें शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था।