सैनिटाइजर हमारे बीच न जाने कितने वर्षों से मौजूद था लेकिन हम कभी भी इसकी अहमियत को इतने अच्छे से समझ नहीं पाए जितने अच्छे से अब जानने लगे हैं। आज भी हमें लगता है कि सैनिटाइजर की सहायता से हम खुद को बीमारियों से दूर रख सकते हैं। सैनिटाइजर हमें संक्रमण से तो बचा सकता है लेकिन साथ ही यह कई सारे कामों में भी हमारी सहायता करता है। घर की सफाई से जुड़े कई काम भी सैनिटाइजर के उपयोग मात्र से बहुत आसान हो जाते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए संक्रमण से बचने के अलावा भी किन कामों में आता है सैनिटाइजर।
कोरोना से बचने के अलावा भी हैं सैनिटाइजर के लाभ, वाइट बोर्ड से मिटा देता है परमानेंट मार्कर के निशान
वाइट बोर्ड से मार्कर के निशान मिटाना
कई बार बच्चों को क्या बड़ों को ही पता नहीं होता है और वे अनजाने में परमानेंट मार्कर से वाइट बोर्ड पर लिख देते हैं। ऐसे में इन निशानों को मिटाना बहुत आसान नहीं होता है। सैनिटाइजर के उपयोग से परमानेंट निशानों को बड़ी आसानी से मिटाया जा सकता है। बोर्ड पर परमानेंट मार्कर के निशान पर सैनिटाइजर लगाएं और उसे डस्टर की सहायता से साफ करें। इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराने पर जल्द ही निशान मिट जाएगा।
कपड़ों से स्याही के निशान मिटाना
कई बार हमारे हाथ में कलम होती है और हमें पता ही नहीं चलता है कि कब हम उस कलम से हमारे कपड़ों को खराब कर लेते हैं। स्याही के निशान को कपड़ों से मिटाना इतना आसान नहीं होता है। आप कितनी ही बार कपड़ों को बार-बार धो लो लेकिन वे निकलने का नाम ही नहीं लेते। ऐसे में आप स्याही के निशान पर सैनिटाइजर डालकर आराम से उसे टूथब्रश से रगड़ सकते हैं। ऐसा करने से निशान साफ हो जाएंगे।
डिओड्रेंट की तरह करें इस्तेमाल
कई बार हम ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं कि हमें ही बहुत अजीब महसूस होता है। पसीने के कारण तन से दुर्गंध आना बहुत सामान्य बात है। कई बार हमें अचानक ही लोगों के बीच बैठे-बैठे याद आता है कि कहीं हमारा पसीना उनके लिए समस्या तो पैदा नहीं कर रहा। ऐसी स्थिति में आप आराम से सैनिटाइजर को डिओड्रेंट की तरह लगा सकते हैं। यह नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
चोट पर बैंडेज लगाना तो बहुत आसान होता है लेकिन उसे निकालना अपने आप में बहुत मुश्किल काम है क्योंकि इस प्रक्रिया में दर्द बहुत होता है इसलिए यदि आप चाहते हैं कि बैंडेज को आसानी से निकाल लिया जाए और दर्द भी न हो तो बैंडेज को सैनिटाइजर की सहायता से अलग करें। बैंडेज की किनोरों पर सैनिटाइजर डाल लें और धीरे- धीरे उसे निकालना शुरू करें। ऐसा करने से आपका काम आसानी से हो जाएगा।