फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए कैसी जिंदगी जीते हैं 'द फैमिली मैन' के श्रीकांत तिवारी? कितनी है संपत्ति?

Sat, 30 Oct 2021 12:51 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 30 Oct 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
manoj bajpayee net worth and lifestyle
मनोज बाजपेयी की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram

गैंग्स ऑफ वासेपुर और शूल जैसी फिल्मों और द फैमिली मैन जैसी धाकड़ वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले स्टार अभिनेता मनोज बाजपेयी को हाल ही में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है। नए जमाने के सिनेमा में मनोज बाजपेयी ने एक खास पहचान बनाई है। अपने बेजोड़ एक्टिंग के दम पर मनोज, आज कल युवाओं के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले मनोज बाजपेयी को अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से खास पहचान मिली, उसके बाद वह हर दिन के साथ नई बुलंदियों को छूते गए।



अभिनय की दुनिया के बादशाह मनोज बाजपेयी सरल जीवन जीना पसंद करते हैं। कई इंटरव्यू में वह कह चुके हैं कि उन्हें गांव की सादी जिंदगी जीना ज्यादा पसंद है। आइए आगे की स्लाइडों में अभिनेता मनोज बाजपेयी की लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

manoj bajpayee net worth and lifestyle
मनोज बाजपेयी - फोटो : facebook/manoj bajpai

कितनी है मनोज बाजपेयी की संपत्ति
मनोज बाजपेयी उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हे जमीन से काफी जुड़ा हुआ माना जाता है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज बाजपेयी की कुल संपत्ति करीब 147 करोड़ रुपये की है। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। 

manoj bajpayee net worth and lifestyle
मनोज बाजपेयी की गाड़ियां - फोटो : Twitter

कारों के हैं शौकीन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मनोज बाजपेयी को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। द फैमिली मैन में भले ही वह एक पुरानी गाड़ी से चलते हुए दिखाई देते हैं, पर असल जीवन इससे बिल्कुल अलग है। रिपोर्टस के मुताबिक मनोज बाजपेयी के पास बीएमडब्ल्यू,  स्कॉरपियो और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj bajpayee net worth and lifestyle
मनोज बाजपेयी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार - फोटो : Twitter

कई अवार्डस से हो चुके हैं सम्मानित
मनोज बाजपेयी को अक्सर कहते हुए सुना गया है कि दर्शकों का प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ा अवार्ड है। इसके इतर साल 2021 में वह नेशनल फिल्म अवार्ड फार बेस्ट एक्टर, साल 2019 में पद्मश्री, साल 1999 और 2000 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
manoj bajpayee net worth and lifestyle
मनोज बाजपेयी का अभिनय - फोटो : twitter
कई फिल्में दर्शकों के दिमाग पर छाई रहीं
मनोज बाजपेयी ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अलीगढ़, सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर, आरक्षण, पिंजर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने साबित कर दिया कि मनोज बाजपेयी की कला का कोई जवाब नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed