भारत में कई ऐसे बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर अपने बिजनेस को बढ़ाया, बल्कि अपनी कंपनियों के जरिए भारत के विकास में योगदान देने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसे ही एक बिजनेसैन हैं आनंद महिंद्रा, जिनके काम करने के तरीके को हर कोई पसंद करता है। आनंद महिंद्रा 'महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड' के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधकारी भी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं, और आए दिन कुछ न कुछ शानदार शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा लोग आनंद महिंद्रा को एक मददगार के रूप में भी जानते हैं, जो लोगों की मदद से कभी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन क्या आप आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि उनका कार कलेक्शन कैसा है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको आनंद महिंद्रा के बारे में कई खास बातें बताते हैं।
{"_id":"617b94ebaa8bb6577d4ceb05","slug":"aaj-ka-celebrity-lifestyle-anand-mahindra-lifestyle-net-worth-and-car-collcetion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: आलीशान जिंदगी जीते हैं आनंद महिंद्रा, लाजवाब है उनका कार कलेक्शन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: आलीशान जिंदगी जीते हैं आनंद महिंद्रा, लाजवाब है उनका कार कलेक्शन
Fri, 29 Oct 2021 12:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल
- फोटो : Twitter/@MahindraRise
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/nandshomekitchen
खुद बनाते हैं अपना नाश्ता
- दरअसल, ये बात हर किसी को हैरान करती है कि आनंद महिंद्रा इतनी बड़ी शख्सियत होने के बाद भी अपना नाश्ता खुद बनाना पसंद करते हैं। इसकी फोटोज वे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा वे अपने कई अन्य काम भी खुद करने के लिए जाने जाते हैं। बात उनकी पसंद की करें, तो उन्हें नाश्ते में इडली खाना काफी पसंद है।
आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल
- फोटो : Twitter/@MahindraRise
सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी एक्टिव
- आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वे इस प्लेटफॉर्म के जरिए कई मुद्दों को लेकर व कई वायरल चीजों को अपने फैंस के समक्ष रखते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/ Motoroids India
ऐसा है कार कलेक्शन
- दरअसल, आनंद महिंद्रा चाहें तो दुनिया की महंगी से महंगी कार खरीद सकते हैं। लेकिन वे सिर्फ और सिर्फ अपनी कंपनी द्वारा बनाई गई कारों का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे उनकी ये सोच झलकती है कि अगर वे खुद अपनी कंपनी की कारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो फिर उनके ग्राहक ऐसा कैसे करेंगे। वहीं, महिंद्रा टीयूवी कार का इस्तेमाल वे साल 2015 से करते हुए आ रहे हैं। इसके अलावा उनके पास टीयूवी 300 प्लस कार, स्कॉर्पियो और अलटुरस जी4 जैसी कारें भी हैं।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा की लाइफस्टाइल
- फोटो : PTI
इतनी संपत्ति के हैं मालिक
- बात अगर आनंद महिंद्रा की कुल संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 2 बिलियन डॉलर से अधिक है।