Dust Storm: आज यानि कि मंगलवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में चल रही धूल भरी हवाओं ने सभी का बाहर निकलना दूभर कर दिया है। धूल की वजह से हवा की क्वालिटी काफी खराब हो गई है। मौसम विभाग ने विशेषज्ञों ने मामले के बारे में बताया कि कई दिनों से बारिश ना होने और तेज गर्मी की वजह से तेज गर्म हवाएं चल रहीं हैं। चिलचिलाती गर्मी से जमीनें सूख गई हैं, इसलिए तेज हवाओं के साथ धूल भी उड़ रही है।
क्या आप जानते हैं कि ये धूल भरी हवाएं सीधा आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। इन हवाओं की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इस परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो दिल्ली और एनसीआर वालों को जरूर फॉलो करने चाहिए। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बाहर निकलने से बचें
अगर आप दिल्ली-एनसीआर या इसके आस-पास रहते हैं तो कोशिश करें कि घर से बाहर ना निकलें। बाहर चल रही धूल भरी आंधी सीधा आपके फेफड़ों पर असर डाल सकती है। इसलिए जब तक काफी जरूरी ना हो घर से बाहर ना निकलें।
3 of 6
मास्क
- फोटो : सोशल मीडिया
मास्क पहनें
अगर आप किसी वजह से घर से बाहर जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। मास्क पहनने से आपको सांस लेने में कठिनाई नहीं होगी। बाजार में मिलने वाला एन95 मास्क आपको धूल, धुएं, धुंध, एरोसोल और धुएं के कणों से बेहतर तरीके से बचाएगा।
4 of 6
पश्चिमोत्नासन योग के अभ्यास से लाभ
- फोटो : Pixabay
छत पर ना करें वर्कआउट
अगर आप योगा या एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ दिन खुली छत या पार्क में वर्कआउट ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो साफ हवा की बजाए खराब क्वालिटी की हवा आपके शरीर में प्रवेश करेगी, जो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्कआउट करते वक्त हर कोई नाक की जगह अपने मुंह से सांस लेता है, जिससे प्रदूषण ज्यादा मात्रा में शरीर में चला जाता है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाथ और आंखों को धोते रहें
कोशिश करें कि बार-बार अपने हाथ और आंखों को धोते रहें। ऐसा करने से आपका शरीर गंदगी से दूर रहेगा। सबसे ज्यादा वैक्टीरिया आंखों और हाथों के जरिए ही शरीर में प्रवेश करते हैं।