फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Leftover Tea Leaves Reuse: चाय पीने के बाद न फेंके बेकार चायपत्ती, इस कामों में करें फिर से इस्तेमाल

Mon, 11 Jul 2022 05:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 11 Jul 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Leftover Tea can use for These Four Things at Home Know How to Reuse Used Tea Leaves
बेकार चायपत्ती का दोबारा करें इस्तेमाल - फोटो : iStock

Leftover Tea Leaves Reuse: भारत में लोग चाय के शौकीन होते हैं। सबसे ज्यादा तरल पदार्थ में चाय ही पी जाती है। अधिकतर घरों में चाय का सेवन किया जाता है। सुबह के नाश्ते के साथ चाय तो अधिक काम करने पर थकावट या नींद दूर करने के लिए भी लोग चाय पीते हैं। चाय के भी कई फ्लेवर और वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे में लोगों के घरों में बहुत सारी चाय की पत्ती का उपयोग होता है। चाय बनाने के बाद पतीले में बची चायपत्ती को लोग आम तौर पर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। दिन में बहुत सारी इस्तेमाल हो चुकी चाय पत्तियों को बेकार समझ कर कूड़े में फेंका जाता है। लेकिन इस्तेमाल हो चुकी चायपत्ती को फेंकने के बजाए कई अन्य कामों में उपयोग में ला सकते हैं। जिस चायपत्ती को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, वह बहुत काम की और फायदेमंद होती है। इसलिए चाय पत्तियों को फेंकने के बजाय उसे दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उपयोग में आ चुकी चायपत्ती को दोबारा किन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल। 

Leftover Tea can use for These Four Things at Home Know How to Reuse Used Tea Leaves
नेचुरल कंडीशनर - फोटो : Istock

नेचुरल कंडीशनर

बालों के लिए चाय पत्ती फायदेमंद होती है। चाय पत्ती बालों में चमक बढ़ाने के साथ ही कंडीशनर का काम करती है। चाय बनाने के बाद इस्तेमाल हो चुकी पकी चाय पत्तियों को साफ पानी से धो लें और फिर छन्नी से छान लें। एक बर्तन में पानी भरकर इसी चायपत्ती को दोबारा उबालें। उबली हुई चायपत्ती के पानी को छानकर ठंडा करके इसी पानी से नियमित बाल धोएं। इससे बालों में चमक आती है।

Leftover Tea can use for These Four Things at Home Know How to Reuse Used Tea Leaves
एक लाख रुपए किलो बिकती है ये खास चाय - फोटो : iStock

पौधों के लिए खाद

घर पर अगर गमले और पौधे लगा रखें हों तो उनकी ग्रोथ के लिए समय समय पर खाद की भी जरूरत होती है। चाय पत्तियों को साफ से धोकर गमले में डाल दें। उपयोग में आ चुकी चायपत्ती आर्गेनिक खाद का काम करेगी और पौधे हरे व खिले दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leftover Tea can use for These Four Things at Home Know How to Reuse Used Tea Leaves
जख्म ठीक करें - फोटो : Pixabay

जख्म होंगे ठीक

सेहत के लिए भी चाय पत्ती बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जख्म और चोट लगने पर बची हुई चाय पत्तियों को साफ पानी से धोने के बाद दोबारा उबालकर ठंडा करें और फिर चोट पर मल लें। बाद में साफ पानी से जख्म को धो लें। इससे चोट जल्दी ठीक हो सकती हैं।

विज्ञापन
Leftover Tea can use for These Four Things at Home Know How to Reuse Used Tea Leaves
चायपत्ती से धोएं बर्तन - फोटो : Pixabay

बर्तन करें साफ

अक्सर तेल मसालों के कारण अच्छे से साफ करने के बाद भी बर्तनों में गंदगी, पीलापन और बदबू रह जाती है। पीलापन और बदबू निकालने के लिए बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाय पत्ती को उबालकर उसका पानी बर्तन में भरकर रख दें, फिर बर्तन को साफ पानी से धो लें। इससे बर्तन साफ हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed