फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: आपके पीठ पीछे आपके मोबाइल में किसने क्या किया यूज? ये है जानने का आसान तरीका

Sat, 25 Sep 2021 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Sep 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Know in this easy tips who used which application on your mobile
मोबाईल फोन - फोटो : istock

अगर कहा जाए कि आज का दौर मोबाइल फोन का है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हर किसी के हाथ में आपको मोबाइल नजर आ जाएगा, फिर चाहे वो बच्चे हों या फिर बुजुर्ग। मोबाइन फोन ने दूर रहते हुए भी लोगों को पास लाने का काम किया है। विदेश में बैठे शख्स से कुछ बटन दबाकर मिनटों में बात हो जाती है। लड़के, लड़कियां, हर कोई आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। कॉल करना, अच्छी तस्वीरें निकालना, वीडियो बनाना, पढ़ाई करना, फिल्म देखना, अपने बैंक का काम करना आदि बहुत कुछ आजकल मोबाइल फोन पर ही हो रहा है। ऐसे में मोबाइल को गलत हाथों से बचाकर भी रखना जरूरी है। सोचिए कि अगर आपके पीठ पीछे आपका कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है, तो आपको कैसे पता चलेगा? अगर आप सोच रहे हैं कि इसका पता तो नही चल पाएगा, तो यहां आपको बता दें कि इस बारे में आपको पता चल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कैसे।

Know in this easy tips who used which application on your mobile
मोबाईल फोन - फोटो : istock

ऐसे लगा सकते हैं पता:-

-दरअसल, अगर आपके पीठ पीछे या आपके सामने आपका कोई भी मोबाइल यूज करता है, तो आप इसका पता एक सीक्रेट कोड के जरिए लगा सकते है।

Know in this easy tips who used which application on your mobile
मोबाईल फोन - फोटो : istock

-आपको करना ये है कि सबसे पहले अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन लेना है और फिर उसके डायलर पर जाना है।

-डायलर पर आपको *#*#4636#*#* डायल करना है, जिसके बाद एक मेन्यू खुलेगा जिसे टेस्टिंग कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know in this easy tips who used which application on your mobile
मोबाईल फोन - फोटो : iStock

-इसके बाद आपको इस सेटिंग के उपयोग सांख्यिकी यानी Usage Statistics पर जाना है।

-यहां पर आपको एक लिस्ट दिखेगी, जिसमें कई ऐप नजर आएंगी और ये वही ऐप हैं जो आपके फोन में यूज की गई है।

विज्ञापन
Know in this easy tips who used which application on your mobile
मोबाईल फोन - फोटो : Pixabay

-आप इसे शॉर्ट करके लास्ट टाइम यूज्ड ऐप करके ये देख सकते हैं कि आखिरी ऐप क्या खोली गई थी। साथ ही आप ये भी यहां जान सकते हैं कि उसने कितनी देर यूज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed