Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: महीनों तक इस्तेमाल करते हैं एक ही टूथब्रश? सेहत को हो सकता है नुकसान, जानिए ये सावधानियां

Sat, 21 Nov 2026 09:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Nov 2026 09:40 AM IST
सार

टूथब्रश को लंबे समय तक इस्तेमाल करना ओरल हाइजीन को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञ हर तीन महीने में ब्रश बदलने की सलाह देते हैं। ब्रिसल्स घिसने या फैलने पर इसे तुरंत बदलें। 

विज्ञापन
When Should You Replace Your Toothbrush What You Need to Know
टूथब्रश - फोटो : Amarujala.com/AI

जब भी सेहत की बात आती है तो अक्सर हम सभी हृदय, फेफड़े, किडनी और लिवर जैसे अंगों को स्वस्थ रखने पर जोर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंह और दांतों की सफाई भी उतनी ही जरूरी है। ओरल हाइजीन की अनदेखी न सिर्फ दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि शरीर की संपूर्ण सेहत पर भी असर डाल सकती है। खराब ओरल हेल्थ को कई अध्ययनों में हार्ट जैसी गंभीर समस्याओं को बढ़ाने वाला भी पाया गया है। इसलिए दांतों की सफाई के साथ सही टूथब्रश का इस्तेमाल करना और उसे समय पर बदलना भी जरूरी है।



क्या आप भी महीनों  तक एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपकी ओरल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

Trending Videos
When Should You Replace Your Toothbrush What You Need to Know
ओरल हेल्थ टिप्स - फोटो : Amarujala.com/AI

हर तीन महीने में बदलें टूथब्रश

दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, टूथब्रश को हर तीन महीने में बदल लेना चाहिए। लगातार इस्तेमाल से ब्रश के ब्रिसल्स घिसने और फैलने लगते हैं, जिससे दांतों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती। पुराने ब्रश पर बैक्टीरिया, नमी और भोजन के सूक्ष्म कण जमा होने की आशंका भी रहती है।
 

  • लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 
  • नियमित रूप से ब्रश बदलना दांतों और मसूड़ों की सफाई बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।
When Should You Replace Your Toothbrush What You Need to Know
मुंह की साफ सफाई - फोटो : Amarujala.com/AI

ओरल हाइजीन का रखें ध्यान

डॉक्टर के मुताबिक, टूथब्रश का रोजाना इस्तेमाल होने के कारण उस पर समय के साथ भोजन के कण, नमी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। इसलिए इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना उचित नहीं है।
दांत और मसूड़े केवल भोजन चबाने का काम नहीं करते हैं, बल्कि शरीर की सेहत से भी जुड़े हैं। 
 

  • ओरल हाइजीन खराब होने पर मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जो शरीर में सूजन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Should You Replace Your Toothbrush What You Need to Know
ओरल हाइजीन की दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

खराब ओरल हाइजीन से बढ़ सकता है बीमारियों का जोखिम


अध्ययनों में मसूड़ों की बीमारी को हृदय संबंधी समस्याओं को बढ़ाने वाला पाया गया है। मसूड़ों में सूजन और संक्रमण शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ा सकते हैं। कुछ शोध में मसूड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम अधिक देखा गया है। 
 

  • इसके अलावा खराब ओरल हेल्थ मस्तिष्क और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ा देती है। 
  • अगर टूथब्रश के ब्रिसल्स मुड़ गए हैं, फैल गए हैं या टूटने लगे हैं, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। 
  • सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसी बीमारी के बाद टूथब्रश बदलना भी स्वच्छता के लिहाज से एक अच्छा एहतियात हो सकता है। 
  • ब्रश को इस्तेमाल के बाद साफ पानी से धोकर खुली जगह पर सूखने दें और उसे दूसरे ब्रशों के संपर्क में रखने से बचें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed