फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आधार कार्ड असली है या नकली, मिनटों में ऐसे चल जाएगा पता

Sat, 25 Sep 2021 02:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Sep 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
how to check aadhar card fake or real
आधार कार्ड के असली और नकली का पता करने का तरीका - फोटो : facebookAll India Radio News

हमारे पास कई तरह के डॉक्यूमेंट होते हैं, जिनका हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। मतलब ये अगर जरा भी इधर-उधर हो जाए, तो काफी दिक्कतें पैदा हो जाती हैं और इन्हें दोबारा बनवाना तो दूर की कौड़ी है। वही, अगर ये कागज नकली ही निकल जाएं, तो सोचिए क्या होगा? काफी दिक्कतें होंगी और परेशानियां भी। जैसे- आपका आधार कार्ड। आज के समय में आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट बन चुका है, जो सबसे ज्यादा जरूरी हो गया है। मतलब कि अगर एक सिम कार्ड भी लेना है, तो आधार कार्ड चाहिए और अगर बैंक में खाता खुलवाना है तो भी आधार कार्ड ही चाहिए। आधार कार्ड इतना जरूरी है कि इसको लेकर कई तरह के गलत लोग लोगों का नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। मतलब कुछ पैसों के लिए किसी का काम खराब हो जाए, तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में चिंता उन लोगों की ज्यादा बढ़ जाती है, जिन्होंने आधार कार्ड बनवाया है, क्योंकि उन्हें डर सताता है कि कहीं उनका आधार कार्ड नकली तो नहीं? अगर आपके मन में भी ये डर सता रहा है, तो हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप मिनटों में असली नकली का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

how to check aadhar card fake or real
आधार कार्ड के असली और नकली का पता करने का तरीका - फोटो : facebook/All India Radio News

ऐसे करें चेक

स्टेप 1:


सबसे पहले आपको www.uidai.gov.in लिंक पर जाना है या आप सीधे  https://resident.uidai.gov.in/verify लिंक पर भी जा सकते हैं।

how to check aadhar card fake or real
आधार कार्ड के असली और नकली का पता करने का तरीका - फोटो : अमर उजाला

स्टेप 2:

अब आपको माय आधार सेगमेंट के आधार सर्विसेज सेक्शन में जाना है और वहा आधार वेरिफाई में आधार नंबर पर क्लिक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to check aadhar card fake or real
आधार कार्ड के असली और नकली का पता करने का तरीका - फोटो : ANI

स्टेप 3: 

इसके बाद आपके सामने आधार वेरिफिकेशन का पेज खुलेगा, जहां आपको एक टेक्स्ट बॉक्स नजर आएगा। वहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है।

विज्ञापन
how to check aadhar card fake or real
आधार कार्ड के असली और नकली का पता करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 4:


-फिर आपको वेरिफाई पर क्लिक करना है और इसक बाद आपको स्क्रीन पर पता चल जाएगा कि जो आधार नंबर आपने दर्ज किया है उसका स्टेटस क्या है।

-यहां आपको आधार नंबर के मौजूद होने, ऑपरेशनल होने का और इनवैलिड आधार नंबर (मतलब आपका आधार नकली हो सकता है) लिखकर दिखाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed