करवा चौथ का व्रत हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। रात को चांद निकलने पर सभी महिलाएं चांद को और फिर अपने पति को देखती हैं और पति अपने हाथों से अपनी पत्नी को पानी पिलाकर इस व्रत को पूरा करते हैं। करवा चौथ के इस पावन अवसर पर पति-पत्नी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इस खास मौके पर आप भी इन आकर्षक वॉलपेपर्स के जरिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे सकते हैं...
Karwa Chauth 2019: इन आकर्षक वॉलपेपर्स के जरिए दें करवा चौथ की हार्दिक बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुख-दुःख में हम-तुम
हर पल साथ निभाएंगे
एक जन्म नहीं सातों जन्म
पति-पत्नी बन आएंगे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे
धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे
धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका साथ मुझे
जीवनभर मिले
हर सुख-दुख में
आप सदा मेरे संग रहे
करवा चौथ की शुभकामनाएं।
खुशी से दिल को आबाद करना
गम को दिल से आजाद करना
बस एक गुजारिश है आपसे
जिन्दगी भर मुझे ऐसे ही प्यार करना
करवा चौथ की शुभकामनाएं।