Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काली चौदस रंगोली: नरक चौदस पर बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली, देखते रह जाएंगे पड़ोसी!

Sat, 07 Nov 2026 01:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Nov 2026 01:48 PM IST
सार

Kali Chaudas Rangoli Design: यहां देखें 5 खूबसूरत, आसान और लेटेस्ट काली चौदस रंगोली डिजाइन, दीया रंगोली और दिवाली स्पेशल रंगोल आइडियाज।

विज्ञापन
Kali Chaudas Rangoli Photo Simple Rangoli Design narka chaturdashi
काली चौदस रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

काली चौदस रंगोली 2026 (Kali Chaudas Rangoli Designs 2026): दिवाली के पावन पर्व पर घर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए रंगोली का विशेष महत्व होता है। काली चौदस के अवसर पर अगर आप अपने घर के आंगन, मुख्य द्वार या पूजा स्थल को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यहां देखिए काली चौदस की लेटेस्ट और आसान रंगोली डिजाइन।



काली चौदस को कई जगह भूत चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां काली की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। मान्यता है कि मां काली अपने भक्तों को नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करती हैं। इसलिए इस खास अवसर पर धार्मिक प्रतीकों और दीपकों से सजी रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।

अगर आप काली चौदस की रंगोली, सिंपल काली चौदस रंगोली या आसान रंगोली डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, तो फूलों वाली रंगोली, दीया रंगोली, कमल डिजाइन और पारंपरिक रंगोली आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

इस बार आप लाल, पीले, नारंगी, सफेद और काले रंगों के खूबसूरत कॉम्बिनेशन से आकर्षक रंगोली बना सकते हैं। इसके साथ छोटे-छोटे दीये लगाकर रंगोली की खूबसूरती को और बढ़ाया जा सकता है।

साल 2026 में काली चौदस 7 नवंबर को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर अपने घर को पारंपरिक रंगोली से सजाएं और दिवाली के उत्सव को यादगार बनाएं। यहां देखिए काली चौदस की 5 खूबसूरत और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन

Trending Videos
Kali Chaudas Rangoli Photo Simple Rangoli Design narka chaturdashi
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

चरण चिन्हों वाली रंगोली डिजाइन

छोटी दिवाली भी धन-धान्य और सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घर, मन और शरीर की सफाई करते हैं और खुद से जुड़ी गंदगी से छुटकारा पाते हैं। इसी कारण इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहते हैं। माना जाता है कि जहां साफ सफाई रहती है वहीं देवी देवताओं का वास होता है। साफ सफाई के बाज घर की सजावट के लिए रंगोली बना रहे हैं तो माता लक्ष्मी के पदचिन्हों पर आधारित रंगोली डिजाइन बनाएं। ये बनाने में आसान और देखने में आकर्षक लगती है।

Kali Chaudas Rangoli Photo Simple Rangoli Design narka chaturdashi
रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

मोर वाली रंगोली 

रंगोली डिजाइन की पारंरिक थीम आज भी घर के आंगन या द्वार की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। इसके लिए आप अपनी रंगोली डिजाइन में मोर पंखों को शामिल कर सकती हैं। मोर की आकृति और खूबसूरत रंगों के साथ बनाई गई रंगोली डिजाइन हर किसी को पसंद आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kali Chaudas Rangoli Photo Simple Rangoli Design narka chaturdashi
बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन - फोटो : AI

फूलों वाली रंगोली डिजाइन

आप आसानी से और कम समय में फूलों से आकर्षक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए लाल और पीले गेंदे के फूलों की पंखूडियां और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप आसानी से फूलों वाली आकृति बनाकर रंगोली डिजाइन से अपना घऱ आंगन सजा सकते हैं।

विज्ञापन
Kali Chaudas Rangoli Photo Simple Rangoli Design narka chaturdashi
ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन - फोटो : Ai

दीया वाली रंगोली 

छोटी दिवाली पर भी घर में दीपक जलाकर अंधकार को प्रकाश में बदला जाता है। ऐसे में अपनी रंगोली में भी जलते हुए दीपक की आकृति को भी शामिल कर सकते हैं। इसे बनाना भी आसान होता है। मुख्य द्वार या मंदिर के पास इस तरह की रंगोली डिजाइन काफी सुंदर दिखती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed