{"_id":"602518b4bc02b20b142e577c","slug":"jyotiraditya-scindhia-royal-mansion-jaivilas-palace-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस आलीशान शाही महल की कीमत है 4000 करोड़ रुपये, भारत का ये शख्स रहता है यहां","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
इस आलीशान शाही महल की कीमत है 4000 करोड़ रुपये, भारत का ये शख्स रहता है यहां
भारत राजाओं और महाराजाओं का देश रहा है। यहां एक से बढ़कर एक प्रतापी और धनवान राजा हुए हैं, जिनकी संपत्ति आज के समय में करोड़-अरबों में है। इन्हीं राजाओं में से एक थे जयाजीराव सिंधिया, जो ग्वालियर रियासत के महाराजा थे। उन्होंने एतिहासिक जयविलास महल बनवाया था। आज इसी महल में केंद्रीय मंत्री रह चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं। वह ग्वालियर रियासत के अंतिम महाराजा जीवाजीराव सिंधिया के पोते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस जयविलास महल में रहते हैं, वह 12 लाख वर्ग फीट से भी ज्यादा बड़ा है। आइए जानते हैं इस आलीशान महल के बारे में खास बातें...
2 of 5
जयविलास महल, ग्वालियर
- फोटो : Facebook/Dishu International Tours and Travels
महाराजा जयाजीराव सिंधिया ने वर्ष 1874 में जयविलास महल बनवाया था। तब इसकी लागत एक करोड़ रुपये के आसपास थी, लेकिन आज इस शानदार और आलीशान महल की कीमत 4,000 करोड़ रुपये के आसपास है। इस महल में 400 से भी अधिक कमरे हैं।
जयविलास महल सिर्फ सिंधिया राजपरिवार का वर्तमान निवास स्थान ही नहीं, बल्कि एक भव्य संग्रहालय भी है। इस महल के 30 से अधिक कमरों को संग्रहालय बना दिया गया है। इस महल का ज्यादातर हिस्सा इटैलियन स्थापत्य से प्रभावित है। यहां इटली के अलावा फ्रांस, चीन और अन्य कई देशों की दुर्लभ कलाकृतियां भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जयविलास महल के दरबार हॉल में टंगे विशाल झूमर
- फोटो : Facebook/Incredible India
जयविलास महल के संग्रहालय में दो बड़े-बड़े झूमर लगे हुए हैं, जिनका वजन हजारों टन है। ये झूमर निश्चित रूप से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कहते हैं कि इन झूमरों को टांगने से पहले 10 हाथियों को छत पर चढ़ा कर पहले छत की मजबूती मापी गई थी, उसके बाद इन्हें टांगा गया था।
जयविलास महल के संग्रहालय की एक और प्रसिद्ध चीज है, जो लोगों का मन मोह लेती है और वो है चांदी की रेल, जिसकी पटरियां डाइनिंग टेबल पर लगी हुई हैं और विशिष्ट दावतों में यह रेल खाना परोसती चलती है। भारतीय नागरिकों को यहां घूमने के लिए 150 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट लेना होता है, जबकि विदेशी नागरिकों के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।