अगर आपकी अपने पार्टनर से हर समय किसी न किसी बात को लेकर अन-बन रहती है तो यह एक गंभीर मामला हो सकता है। यही कारण है कि आप दोनों के अच्छे खासे रिश्ते में तनाव, अविश्वास और प्यार में कमी आने लगती है। जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको राधा-कृष्ण से जुड़ा एक उपाय बता रहे हैं जो आपकी शादीशुदा जिंदगी में खोए रंग वापस लौटाने में आपकी मदद कर सकता है।
आपने कई बार यह सुना होगा कि हर शादीशुदा जोड़े को अपने बेडरूम में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, लेकिन अगर पार्टनर संग अक्सर आपका मन मुटाव रहता है तो आपको अपने कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इसी तरह कहा जाता है कि जो संतान सुख पाना चाहते हैं उन्हें अपने कमरे में श्रीकृष्ण का बाल रूप वाली तस्वीर लगानी चाहिए। एक बात का ख्याल रखें कि तस्वीर महिला के लेटने के समय मुख के सामने की दीवार पर रहे।
राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि पति-पत्नी को अपने बैडरूम में सिरहाने की दीवार पर राधा-कृष्ण की सुंदर सी तस्वीर लगानी चाहिए। बता दें, ये तस्वीर अगर लाल रंग के फ्रेम में बनी हो तो परिणाम और भी जल्दी और अच्छे मिलते हैं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच की दूरियां और बुरा समय जल्द दूर हो सकता है।
पति-पत्नी को अपने रिश्ते मधुर करने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर के ठीक सामने वाली दीवार पर अपनी तस्वीर लगानी चाहिए।पति-पत्नी अगर सुबह-शाम इस तस्वीर के दर्शन करेंगे तो उनका मानसिक तनाव कम होगा।साथ ही, आपस में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।
5 of 5
भगवान कृष्ण
- फोटो : Social media
राधा-कृष्ण की तस्वीर को ऐसी जगह लगाएं जहां सुबह-शाम आपकी नजर पड़ती उस पर पड़ती रहे। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। ध्यान रखें राधा-कृष्ण की जो तस्वीर आप बैडरूम में लगा रहे हैं, उसमें राधा-कृष्ण के अलावा अन्य गोपियां न हो।