फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने की क्यों दी जाती है सलाह, शादीशुदा जोड़े जरूर पढ़ें

Thu, 22 Aug 2019 02:45 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 22 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2019: Radha-krishna painting in bedroom can bring happiness in relationsips
janam

अगर आपकी अपने पार्टनर से हर समय किसी न किसी बात को लेकर अन-बन रहती है तो यह एक गंभीर मामला हो सकता है। यही कारण है कि आप दोनों के अच्छे खासे रिश्ते में तनाव, अविश्वास और प्यार में कमी आने लगती है। जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको  राधा-कृष्ण से जुड़ा एक उपाय बता रहे हैं जो आपकी शादीशुदा जिंदगी में खोए रंग वापस लौटाने में आपकी मदद कर सकता है। 

Janmashtami 2019: Radha-krishna painting in bedroom can bring happiness in relationsips
janam

आपने कई बार यह सुना होगा कि हर शादीशुदा जोड़े को अपने बेडरूम में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, लेकिन अगर पार्टनर संग अक्सर आपका मन मुटाव रहता है तो आपको अपने कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इसी तरह कहा जाता है कि जो संतान सुख पाना चाहते हैं उन्हें अपने कमरे में श्रीकृष्ण का बाल रूप वाली तस्वीर लगानी चाहिए। एक बात का ख्याल रखें कि तस्वीर महिला के लेटने के समय मुख के सामने की दीवार पर रहे। 

Janmashtami 2019: Radha-krishna painting in bedroom can bring happiness in relationsips
janam

राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि पति-पत्नी को अपने बैडरूम में सिरहाने की दीवार पर राधा-कृष्ण की सुंदर सी तस्वीर लगानी चाहिए। बता दें, ये तस्वीर अगर लाल रंग के फ्रेम में बनी हो तो परिणाम और भी जल्दी और अच्छे मिलते हैं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच की दूरियां और बुरा समय जल्द दूर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2019: Radha-krishna painting in bedroom can bring happiness in relationsips
krishna

पति-पत्नी को अपने रिश्ते मधुर करने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर के ठीक सामने वाली दीवार पर अपनी तस्वीर लगानी चाहिए।पति-पत्नी अगर सुबह-शाम इस तस्वीर के दर्शन करेंगे तो उनका मानसिक तनाव कम होगा।साथ ही, आपस में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन
Janmashtami 2019: Radha-krishna painting in bedroom can bring happiness in relationsips
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

राधा-कृष्ण की तस्वीर को ऐसी जगह लगाएं जहां सुबह-शाम आपकी नजर पड़ती उस पर पड़ती रहे। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। ध्यान रखें राधा-कृष्ण की जो तस्वीर आप बैडरूम में लगा रहे हैं, उसमें राधा-कृष्ण के अलावा अन्य गोपियां न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed