दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली एनसीआर से बिहार जाने वाले यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गांव तक जाने के साधन काफी सीमित हो जाते हैं। कई लोग तो बहुत पहले से ही ट्रेन टिकट को बुक करने की योजना बना लेते हैं। इसके बावजूद उनका टिकट बुक नहीं हो पाता। इस कारण मजबूरी में लोगों को दूसरे विकल्पों की तलाश करनी पड़ती है, जिसमें समय और धन दोनों की काफी बर्बादी होती है। अगर आप भी इस दिवाली और छठ पूजा पर अपने घर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं, पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से आपको ट्रेन टिकट नहीं मिल पा रहा, तो ऐसे में हम आपको भारतीय रेलवे की एक खास सुविधा के बारे में बताने वाले हैं। इसकी मदद से आपके टिकट बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को दी जा रही इस सुविधा का नाम विकल्प स्कीम है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
काम की बात: त्योहारों पर नहीं मिल रही ट्रेन की कंफर्म टिकट, तो ये तरीका बहुत काम आएगा आपके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन