{"_id":"617fa9ef9ecb1355114404a0","slug":"how-to-made-detergent-powder-at-home-know-the-method-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: कुछ इस तरह से आप घर पर बना सकते हैं डिटर्जेंट पाउडर, जानिए क्या है तरीका","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: कुछ इस तरह से आप घर पर बना सकते हैं डिटर्जेंट पाउडर, जानिए क्या है तरीका
अक्सर अपने कपड़ों को धोने के लिए हम दुकान से डिटर्जेंट पाउडर को खरीदकर लाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि डिटर्जेंट पाउडर को घर पर भी बनाया जा सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने घर पर कपड़ों को धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर को बना सकते हैं? आइए जानते हैं -
होममेड डिटर्जेंट पाउडर को बनाने के लिए आपको कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोज, वाशिंग सोडा, परफ्यूम, फैन वर्धक रसायन और नींबू की जरूरत पड़ेगी। जानकारी के लिए बता दें कि कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोज एक ऐसा पदार्थ होता है, जिसका प्रयोग डिटर्जेंट पाउडर को बनाने के लिए किया जाता है। इसके अंदर कई खास गुण होते हैं। ये कपड़ों पर मैल को दोबारा जमने से रोकता है और उसे साफ करने का काम करता है। वहीं वाशिंग सोडा एक प्रकार के हल्के ब्लीच का काम करता है। इसके प्रयोग से कपड़ों का रंग नहीं उतरता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं फैन वर्धक रसायन का उपयोग पाउडर में झाग बनाने के लिए किया जाता है। ऊपर बताई गई सामग्रियों के माध्यम से आप आसानी से डिटर्जेंट पाउडर को अपने घर पर बना सकते हैं। अब आइए जानते हैं डिटर्जेंट पाउडर को बनाने के मेथड के बारे में -
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डिटर्जेंट पाउडर को अपने घर पर बनाने के लिए आपको सबसे पहले कार्बोक्सी मिथाइल सेल्यूलोज और वाशिंग सोडा को मिक्स करके उसे कुछ देर के लिए अलग रखना होगा। 30 मिनट के बाद इस मिश्रण में आपको कार्बोनेट डालकर उसे अच्छे से मिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
करीब 4 घंटों के बाद आपको इस मिश्रण में परफ्यूम और फैन वर्धक रसायन को मिक्स करना होगा। इसको मिलाने के बाद एक बर्तन में कुछ समय के लिए रख दें। अब आपको इस मिश्रण में 3 से 4 चम्मच नींबू डालकर उसे अच्छे से मिलाना होगा। मिश्रण के बाद आपको इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रखना होगा। कुछ समय बाद आपका डिटर्जेंट पाउडर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डिटर्जेंट पाउडर को बनाते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इसे बनाने में उपयोग में लाए गए कुछ पदार्थ काफी ज्वलनशील होते हैं। ऐसे में आपको इसे बनाते वक्त हाथों में ग्लव्स और आंखों पर चश्मा जरूर लगाना है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।