कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल एक लंबा लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं, वायरस की दूसरी लहर आने की वजह से इस साल भी लॉकडाउन लगाया गया, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। जहां एक तरफ कोरोना महामारी ने हर किसी को डरा कर रख दिया, तो वहीं इसके कारण लगे लॉकडाउन की वजह से लंबे समय तक घर पर रहने की वजह से लोगों में तनाव भी देखा गया। कोरोना काल में लोग मानसिक दबाव और तनाव से जूझ रहे हैं। यहीं नहीं, जो लोग कोरोना को मात देकर लौटे हैं, उनमें भी तनाव और बेचैनी जैसी समस्याएं देखी गई हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने में योग निद्रा आपकी मदद कर सकती है। ये एक प्राचीन पद्धति है, जिसके जरिए मन-मस्तिष्क शांत होता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस योग निद्रा को करने का सही तरीका क्या है, जिससे कि आपको लाभ मिल सके।
International Yoga Day 2021: योग निद्रा से कोरोना काल में गायब होगा तनाव, शरीर को मिलेगी भरपूर ऊर्जा, जानें इसके फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन