फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ट्रेन में नकली सामान बेचने वालों से हैं परेशान, तो ऐसे करें उनकी शिकायत, तुरंत मिलेगा समाधान!

Thu, 23 Sep 2021 11:56 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway How and where to complain about those selling duplicate goods in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ट्रेन में सफर करते वक्त अक्सर आपने ध्यान दिया होगा कि बहुत सारे सामान बेचने वाले लोग भी अवैध तरीके से चढ़ जाते हैं और यात्रियों को अपना सामान बेचने लगते हैं। इसमें पीने के पानी से लेकर, खाने का सामान, डुप्लीकेट पॉवर बैंक, ब्लूटूथ, इयरफोन, डाटा केबल, आदि शामिल हैं। ऐसे वेंडर कहते तो हैं कि वे असली सामान बेच रहे हैं और असली के बराबर ही ग्राहकों से पैसे भी ले लेते हैं, लेकिन बाद में ग्राहकों को पता चलता है कि जो सामान उन्होंने खरीदा है, वो तो नकली है। वेंडर उन्हें नकली सामान पकड़ा कर चला गया। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं। कई ट्रेनों में ऐसे अवैध तरीके से चलने वाले वेंडरों की भरमार है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन नकली सामान बेचने वाले वेंडरों की शिकायत कहां और कैसे करें? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसकी शिकायत आप कहां कर सकते हैं। 

Indian Railway How and where to complain about those selling duplicate goods in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपको सफर के दौरान कभी भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़े यानी वेंडर आपको नकली सामान पकड़ा कर चला जाए, तो आप इसकी शिकायत 'रेल मदद हेल्पलाइन 139' पर कर सकते हैं। इसके जरिये यात्रियों को कई समस्याओं का समाधान मिल जाता है। 

Indian Railway How and where to complain about those selling duplicate goods in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रेलवे की ओर से हेल्पलाइन की ये सुविधा 10 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी भाषा में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रेलवे कहता है कि यात्री सुरक्षा, शिकायतें और खानपान आदि के संबंध में इस नंबर पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway How and where to complain about those selling duplicate goods in the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर ट्रेनों में मौजूद वेंडर आपसे किसी भी चीज के लिए (जैसे पीने का पानी, बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे आदि) एमआरपी से अधिक पैसे लेते हैं तो आप ट्वीट के जरिये भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। ट्वीट में रेल मंत्रालय को जरूर टैग करें। आपकी समस्याओं का समाधान तुरंत मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed