भारत में राजशाही भले ही खत्म हो गई है, लेकिन राजा-महाराजाओं के वंशज तो अभी भी हैं और चूंकि वो राजा थे, तो जाहिर है उनके पास करोड़ों-अरबों की संपत्ति भी होगी। इन्हीं में से एक हैं पद्मनाभ सिंह, जो जयपुर के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं या यूं कहें कि वह जयपुर रियासत के महाराजा हैं। वह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। पद्मनाभ सिंह अभी महज 22 साल के हैं, लेकिन वह करीब 20 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पद्मनाभ सिंह का परिवार खुद को भगवान राम का वंशज बताता है। आइए जानते हैं महाराजा पद्मनाभ सिंह के बारे में कुछ खास बातें...
20 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है यह 22 साल का युवक, कुछ ऐसा है इनका लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन