Independence Day Rangoli Design Ideas 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन है तो मौके के अनुरूप सजावट करें। भारतीय त्योहारों के मौके पर सजावट के पारंपरिक तरीका का उपयोग होता है, जिसमें घर के आंगन व द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। स्कूल कॉलेज के कार्यक्रमों में 15 अगस्त के दिन रंगोली बनाते हैं। आप भी आसान तरीके से देश की थीम से जुड़ी रंगोली बनाकर आजादी के जश्न की उत्सुकता को बढ़ा सकती हैं।
ध्यान रखें कि स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी रंगोली बना रहे हैं तो आपके पास तीन तरह के रंग जरूर हों। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग से रंगोली बनाएं तो ये ज्यादा आकर्षक और प्रभावी दिखेगी। इसके अलावा गोल, चकोर आकृति की रंगोली बना सकते हैं। यहां आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजावट के लिए आकर्षक और आसान रंगोली डिजाइन के आइडिया दिए जा रहे हैं, जिसे जमीन पर तिरंगा रंगों से बना सकते हैं।
2 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
इस तरह की रंगोली डिजाइन हमारे देश की सभ्यता का परिचय देती है। जहां एक ओर भारत को सोने का पक्षी कहा जाता है तो वहीं ये पक्षी शांति का प्रतीक भी है, जिसे भारत अपने हाथों से संभाल रहा है और दुनियाभर में शांति का परिचय दे रहा है। इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाने के लिए हाथ की आकृति बनाकर उसमें दो रंग सजा सकते हैं और एक सफेद रंग के पक्षी का आकार दे सकते हैं।
3 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
रंगोली के लिए जगह अधिक नहीं है तो इस तरह की छोटी छोटी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। स्वास्तिक बनाकर उसके चारों ओर तिरंगे का आकार और रंग भरें। इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाने में आसान और पारंपरिक गोलाकार रंगोली से अलग दिखती है।
4 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
गोल रंगोली डिजाइन के लिए यह आकृति काफी आकर्षक है। तीन रंगों से फूल बनाकर उसे गोलाकार आकृति के अंदर रखें। ऊपर से तीन रंगों के कमल पंखुड़ियां बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन में रंगों के चयन से सुंदरता बढ़ गई है।
5 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली डिजाइन
- फोटो : instagram
फूलों से भी सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। गेंदे के फूलों से तिरंगा, भारत का नक्शा या फिर आई लव इंडिया जैसे तमाम आकार दे सकते हैं। फूलों का चयन रंगों के अनुरूप करें। नारंगी और सफेद फूल आपको आसानी से मिल जाएंगे। हरे रंग की जगह पर पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं।