Independence Day 2024 Wishes: सदियों तक भारत अंग्रेज हुकूमत के आधीन रहा। गुलामी के उस दौर में भारतीयों को अधिकार प्राप्त नहीं थे। अंग्रेजों के नियम कायदों को मानना पड़ता था। अंग्रेजी प्रशासन की प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। बाद में भारत के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरांगनाओं ने देश की आजादी की मांग को लेकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर दिया। अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन चलाए, तब जाकर 15 अगस्त 1947 को देश गुलामी की जंजीरें तोड़ आजाद हुआ और एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने के मार्ग पर चल पड़ा।
Independence Day 2024 Wishes: अपनों के साथ मनाएं आजादी का जश्न, सबको भेजें स्वतंत्रता दिवस के आकर्षक वॉलपेपर
15 अगस्त की सुबह अपने सभी प्रियजनों, दोस्तों, परिवार के लोगों को व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर देशभक्ति की भावना बढ़ा सकते हैं। यहां से स्वतंत्रता दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेशों को डाउनलोड कर सकते हैं
भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।