फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tulsi Care Tips: सर्दियां आते ही सूखने लगा तुलसी का पौधा तो अपनाएं ये आसान तरीके, बना रहेगा हरा भरा

Mon, 14 Nov 2022 02:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Nov 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
How To Take Care Of Tulsi Plant In Winter Season Sardi Mein Tulsi Ko Kaise Bachaye In Hindi
तुलसी की पौधे को सर्दियों में कैसे बचाएं - फोटो : Istock

How To Take Care Of Tulsi Plant In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। लोगों के शरीर से लेकर पेड़ पौधों पर सर्दियों का असर देखने को मिलता है। इस मौसम में व्यक्ति की त्वचा रूखी होने लगती है लेकिन कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाकर आप त्वचा का ख्याल रख लेते हैं। हालांकि सर्दियों में रात के समय गिरने वाली ओस से पेड़ पौधों की सेहत पर भी नुकसान होता है। भारत में बहुत सारे घरों में तुलसी का पौधा जरूर लगा होता है। तुलसी के पौधे के साथ हिंदू परिवारों की आस्था जुड़ी होती है। साथ ही तुलसी औषधीय गुणों से भी युक्त होती हैै। ऐसे में सर्दियों में तुलसी के पौधे पर भी खतरा रहता है। सर्दी की ओस से तुलसी के पौधे के सूखने या पत्तियां झड़ने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में इस मौसम में तुलसी के पौधे की उचित देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपके घर पर भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है और सर्दी में उसे खराब होने से बचाना है तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकते हैं।

How To Take Care Of Tulsi Plant In Winter Season Sardi Mein Tulsi Ko Kaise Bachaye In Hindi
तुलसी के पौधे में मिट्टी का अनुपात - फोटो : Istock

मिट्टी का अनुपात

तुलसी का पौधा रोपते समय मिट्टी के साथ बालू का उपयोग भी करना चाहिए। जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, उसमें पानी निकलने के लिए सही जगह होनी चाहिए ताकि पौधा जड़ से गीला होकर खराब न हो जाए। मिट्टी के साथ मौरंग की एक लेयर गमले में डालें। दोनों का अनुपात 50-50 फीसदी रखें। पौधा रोपने के लिए जैविक खाद के साथ उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

How To Take Care Of Tulsi Plant In Winter Season Sardi Mein Tulsi Ko Kaise Bachaye In Hindi
तुलसी में जल का अनुपात - फोटो : Istock

पानी का अनुपात

किसी भी पौधे को हरा भरा रखने के लिए धूप, खाद और पानी तीनों की जरूरत होती है। तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व होने के कारण सामान्य तौर पर लोग सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाते हैं। परिवार के कई सदस्य लोटा भरकर पौधे में पानी देते हैं। पानी की अधिकता के कारण पौधा खराब हो सकता है। इसलिए अगर रोज जल चढ़ाते हैं तो मिट्टी सूखने के बाद ही जल चढ़ाएं या थोड़ा थोड़ा जल दें। मिट्टी की गुड़ाई करते रहें ताकि पौधे को उचित ऑक्सीजन मिलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Take Care Of Tulsi Plant In Winter Season Sardi Mein Tulsi Ko Kaise Bachaye In Hindi
तुलसी में पानी का तापमान - फोटो : Istock

पानी का तापमान

सर्दियों में ठंडे पानी से स्नान करने में लोगों को कंपन महसूस होती है और ठंडा पानी शरीर को नीला कर देता है। पौधे बहुत नाजुक होते हैं। अधिक ठंडा पानी पौधे को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए तुलसी के पौधे को सर्दियों में जल दे रहे हैं तो ताजा पानी का उपयोग करें। ताजे पानी में कुछ गर्माहट होती है। चाहें तो कच्चा दूध मिलाकर जल से तुलसी को सींच सकते हैं। यह पेड़ को हरा भरा रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
How To Take Care Of Tulsi Plant In Winter Season Sardi Mein Tulsi Ko Kaise Bachaye In Hindi
सर्दियों की रात में तुलसी ढंक कर रखें - फोटो : Self

ओस से बचाएं

सर्दियों में रात के समय गिरने वाली ओस पौधे को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए शाम के समय जब तापमान कम होने लगे और ओस गिरने लगे तो तुलसी के पौधे को सूती कपड़े से ढक कर रखें। चाहें तो पौधे को खुले आसमान में रखने के बजाय किसी शेड के नीचे भी रख सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed