फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जा रहे हैं कंपनी में इंटरव्यू देने, तो कर लें ये खास तैयारी, बन सकता है काम

Mon, 08 Feb 2021 06:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 08 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
How to prepare for interview For getting job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब भी हम नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो हमारे मन में कई सारे सवाल चल रहे होते हैं। हर कोई चाहता है कि उसे अच्छी नौकरी मिले और एक अच्छी सैलरी उसकी हो, ताकि वो अपनी और अपने परिवार की देखरेख कर सके। लेकिन इंटरव्यू पर जाने से पहले लगभग सभी के मन में सवाल तो हमेशा रहते ही हैं कि आखिर वो इसके लिए क्या तैयारी करें? आखिर वो कैसे इंटरव्यू पास करें? आखिर उन्हें कैसे जवाब देने चाहिए या कैसे नहीं? आदि। ऐसे ही कई सवाल आप जरूर सोचते होंगे और अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो चलिए हम आपको इस बारे में कुछ काम की चीजें बताते हैं।

How to prepare for interview For getting job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कंपनी के बारे में अच्छे से जानें

  • आप जिस भी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, वहां के बारे में जानकारी जुटाना कभी न भूलें। कंपनी क्या काम करती है, कंपनी में लगभग कितने लोग हैं, कंपनी के मालिक के नाम से लेकर कई अन्य चीजें आपको कंपनी के बारे में जाननी चाहिए। इसके लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से काफी जानकारी मिल सकती है या फिर कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको ये सब इसलिए करना चाहिए क्योंकि इंटरव्यू के समय ये सवाल ज्यादातर पूछा जाता है कि आप कंपनी के बारे में क्या जानते हैं? इसलिए आपको इस सवाल का जवाब पता होना चाहिए।
How to prepare for interview For getting job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अच्छा रिज्यूमे तैयार करें

  • आप जब भी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो आपके रिज्यूमे पर काफी कुछ निर्भर करता है। ऐसे में आपको एक साफ-सुथरा और स्पष्ट रिज्यूमे तैयार करना चाहिए, जिस पर सभी जानकारियां लिखी हो। आपका नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल, आपकी पढ़ाई के बारे में जानकारी, आपने किन-किन कंपनियों में काम किया आदि। ये सभी जानकारी जरूर होनी चाहिए। साथ ही आप इसमें अपना एक फोटो भी लगा सकते हैं। इसके अलावा जिस नौकरी के लिए आप गए हैं, उसके बारे में भी आपको सभी चीजें ठीक-ठीक पता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to prepare for interview For getting job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अभ्यास जरूरी है

  • जब आप इंटरव्यू के लिए जाएं, उससे पहले आपके मन में किसी भी तरह की घबराहट नहीं होनी चाहिए। क्योंकि अगर आपके मन में किसी तरह का डर या घबराहट होगी, तो ये सही नहीं होगा। इसके लिए आपको इंटरव्यू का अभ्यास करना चाहिए। आप अपने भाई-बहन, दोस्त या फिर माता-पिता की मदद ले सकते हैं। आप इंटरव्यू में पूछ जाने वाले सवालों को उनके द्वारा खुद से पूछवा सकते हैं। आप घर पर ही कंपनी वाला माहौल बनाकर उन सवालों का विश्वास के साथ जवाब दे सकते हैं। इससे आपका डर निकलेगा और आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
How to prepare for interview For getting job
job interview - फोटो : istock

समय पर पहुंचे, ड्रेस का रखें ध्यान

  • जब भी आप इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो हमेशा ही आपको कंपनी में समय पर पहुंचना चाहिए। इससे आपकी अहमियत बढ़ेगी। साथ ही अगर वहां आपको नौकरी मिल जाती है, तो इससे आपको ये भी पता चल जाएगा कि आपको रोज दफ्तर के लिए घर से कितने बजे निकलना है। इंटरव्यू में आपके कपड़ों पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। आप पैंट-शर्ट पहने तो साफ और प्रेस करे हुए कपड़े पहने। जूते साफ और अच्छे हो, बाल ठीक से बने हो और शेविंग भी ठीक हो। इन सब बातों का ध्यान रखकर आप नौकरी पा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed