{"_id":"60202269a3656a2e6446dce1","slug":"interesting-facts-about-bill-gates-lifestyle-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"800 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं बिल गेट्स, कुछ ऐसा है उनका लाइफस्टाइल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
800 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं बिल गेट्स, कुछ ऐसा है उनका लाइफस्टाइल
बिल गेट्स को कौन नहीं जानता है। प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक, फिलहाल वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन एक समय था जब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हुआ करते थे। बिल गेट्स जब महज 32 साल के थे, तभी उनका नाम अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में आ गया था। उन्हें 'दानवीर' भी कहा जाता है। साल 2007 में उन्होंने लगभग 1760 अरब रुपये दान कर दिए थे, जिससे दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। आइए जानते हैं बिल गेट्स के बारे में कुछ रोचक बातें, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।
2 of 5
बिल गेट्स
- फोटो : Facebook/Bill Gates
बिल गेट्स एक कॉलेज ड्रॉपआउट थे। दुनिया के कुछ अन्य सफल उद्यमियों की तरह ही गेट्स ने भी अपनी कॉलेज की शिक्षा पूरी नहीं की थी। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए दुनिया की मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को छोड़ दिया था, जिसमें पढ़ने का सपना दुनियाभर के छात्र देखते हैं।
3 of 5
अपने हाथों में किताबें लिए हुए बिल गेट्स
- फोटो : Instagram/Bill Gates
बिल गेट्स को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दावा किया है कि वह हर साल कम से कम 50 किताबें पढ़ते हैं। उनका कहना है कि पढ़ने के दो फायदे होते हैं, एक तो नई-नई चीजें सीखने को मिलती हैं और दूसरी, समझ का परीक्षण भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिल गेट्स
- फोटो : Instagram/Bill Gates
साल 1977 में, जब बिल गेट्स महज 22 साल के थे, न्यू मैक्सिको में यातायात उल्लंघन के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वह अपनी कार को बहुत तेज चला रहे थे और उनके पास लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
लियोनार्डो द विंची की हस्तलिपि दिखाते बिल गेट्स
- फोटो : Instagram/Bill Gates
बिल गेट्स जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है। स्विमिंग पूल सहित सभी सुख-सुविधाओं से भरपूर उनके घर में एक गुंबदनुमा विशाल लाइब्रेरी भी है, जिसमें लियोनार्डो द विंची की एक हस्तलिपि भी मौजूद है। इस हस्तलिपि को उन्होंने साल 1994 में हुई एक नीलामी में खरीदा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।