कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से आज के समय में पूरी दुनिया प्रभावित है। इस घातक वायरस का संक्रमण इसके मरीजों से तो फैलता ही है, लेकिन वायरस के संपर्क में आई सतहों और वस्तुओं से भी इसका संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में डर बाहर से लाई जा रही खाद्य सामग्रियों को लेकर भी बना रहता है कि कहीं इन सामानों के जरिए हम वायरस लेकर तो नहीं आ रहे हैं। इसी तरह का डर फल और सब्जियों को लेकर भी रहता है। ऐसे में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Unlock 1.0: बाहर से लाई गई फल-सब्जियों से फैल सकता है वायरस, जानिए साफ-सफाई करने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो दुनियाभर के एक्सपर्ट्स इस बात का दावा कर रहे हैं कि दैनिक जरूरतों की चीजों से कोरोना वायरस का खतरा नहीं है। हमें इन चीजों का इस्तेमाल बिना किसी डर के करना चाहिए। लेकिन एक संभावना ये भी हो सकती है कि आपको फल, दूध या सब्जी देने वाला व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो तो उसके द्वारा दिए गए सामान के माध्यम से कोरोना का वायरस आपके घर तक आ सकता है। ऐसे में आज हम आपको फल-सब्जियों की सफाई समते कुछ किचन टिप्स के बारे में बताएंगे...
केमिकल्स के प्रयोग से बचें
कई लोग वायरस की शंका दूर करने के लिए क्लोरीन, डिसइंफेक्टेंट, एल्कोहल जैसे केमिकल्स का प्रयोग कर सब्जियों को धो देते हैं। इसके अलावा कुछ लोग साबुन या डिटर्जेंट वाले पानी से सब्जियों को धोते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। ये चीजें आपके स्वास्थ के लिए घातक हो सकती हैं और गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं।
इस तरह करें सफाई
- सब्जियों और फलों को साफ करने के लिए पानी ही पर्याप्त है। लेकिन सफाई के वक्त आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
- सब्जियों और फलों को काटने से पहले ही धो लेना चाहिए। इसे काटने के बाद धोने से पौष्टिकता कम हो जाती है।
- सब्जियों और फलों को हमेशा किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर एक-एक करके धोएं। इसके अलावा आप चलते हुए नल के नीचे एक-एक कर रगड़ कर धोएं।
- अगर आपके पास पानी की कमी है या बहुत कम पानी में फलों और सब्जियों को धोना चाहते हैं, तो एक आसान सा तरीका यह है कि आप एक बड़े कटोरे में पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। अब फलों और सब्जियों को इसमें डुबोकर अच्छी तरह साफ कर लें।
- जिन फलों सब्जियों का छिलका निकालकर इस्तेमाल करना है, उन्हें भी पानी में छिलके सहित अच्छे से धोकर ही छीलना या काटना चाहिए।
इन किचन टिप्स का रखें ध्यान
- अगर आप बाहर से दूध का पैकेट लाए हैं तो उसे पानी से अच्छे से धो लें।
- किसी भी तरह के पाउच या पैकेट को दांतो के द्वारा फाड़ने से बचें।
- मांस को हमेशा तेज आंच पर अच्छी तरह पकाकर खाएं।
- फ्रिज में हमेशा पके हुए फूड्स को अलग और कच्चे फूड्स को अलग रखें।
- इन दिनों छिलके सहित चीजों का सेवन करने से बचें या उन्हें पकाकर ही खाएं।