फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, जान बचाने के लिए अपनाएं ये 8 उपाय

Mon, 08 Jun 2020 02:38 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 08 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
8 steps to be taken during earthquake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भूकंप एक ऐसा आपदा है, जो कहीं भी कभी आ सकता है। धरती कब अचानक डोलने लगेगी, इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। दिल्ली में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता बेहद कम 2.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि सोमवार दिन में एक बजे आज फिर दिल्ली में 2.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले डेढ़ महीने में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। विशेषज्ञों ने कहा है, भूकंप के झटकों को हल्के में न लें, ये एक भारी गलती हो सकती है। भूकंप से कम नुकसान हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ असरदार स्टेप्स बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप भूकंप आने पर जान बचाने के लिए कर सकते हैं।

8 steps to be taken during earthquake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • भूकंप के झटके जैसे ही महसूस हो तुरंत आपको उस घर में से बाहर खुली जगह पर निकल जाना चाहिए। बड़ी इमारत, बिजली के खंभों और पेड़ों से ज्यादा दूरी बना लेनी चाहिए।
  • भूंकप आने के बाद बाहर निकलने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें।
8 steps to be taken during earthquake
दिल्ली में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
  • अगर आप ऐसी जगह पर हैं, जहां बाहर निकलने से भी कोई फायदा नहीं है तो खुद को सुरक्षित करने के लिए ऐसी जगह खोजें जहां आप बच सकते है। बेड के नीचे या टेबल के नीचे लोटकर आप खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।
  • भूकंप के झटके महसूस होने पर पंखे, खिड़की, अलमारी और भारी सामानों से दूर रहें। इनके गिरने और कांच के टूटने से चोट लगने का ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 steps to be taken during earthquake
भूकंप दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
  • बेड, टेबल, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे घुस जाएं और उसके निचले हिस्सों को कसकर पकड़ लें ताकि झटकों से वह खिसके नहीं।
  • अगर आपको कोई मजबूत चीज नजर नहीं आ रही है, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर, हाथ आदि को किसी मजबूत चीज या मोटी किताब से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन
8 steps to be taken during earthquake
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
  • बार-बार खुलते और बंद होते दरवाजों से दूर रहें।
  • अगर आप भूकंप आने के समय गाड़ी में हैं, तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर खुले मैदान में या सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें और स्थिति सामान्य होने का इंतजार करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed