फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship After Corona Era: कोरोना महामारी के बाद कैसा होगा प्यार, सेक्स, रोमांस?

Sun, 12 Jul 2020 02:27 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
How Love, Romance and Sexual Relationship to Change after Coronavirus pandemic era
Relationship - फोटो : Pixabay

दूसरी बातों के भविष्य के विपरीत प्रेम का भविष्य मेटाफिजिक्स के घेरे में रहेगा - सूक्ष्म और गूढ़। 

"हम केवल भावनात्मक, आध्यात्मिक और आभासी स्तर पर प्रेम कर सकते हैं। अब प्रेम और सेक्स दो अलग बातें हैं।"

दिल्ली में रहने वाले प्रोफेशनल पप्स रॉय खुद को लाइलाज विद्रोही बताते हैं। वे समलैंगिक हैं और कोरोना के बाद प्रेम के भविष्य पर बड़ी गहराई से बाते करते हैं। अभी फिलहाल पप्स रॉय अपने फोन के साथ एक फ्लैट में फंसे हुए हैं। वो कहते हैं, "प्यार हैं कहीं बाहर। बस हमें प्यार करने के पुराने तरीके भुला कर नए तरीके सीखने होंगे।" लॉकडाउन से कुछ ही दिन पहले वो रेल में बैठ कर एक आदमी के साथ किसी पहाड़ी शहर को निकल गए थे।

How Love, Romance and Sexual Relationship to Change after Coronavirus pandemic era
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उन्हें लगा कि उन्हें उस आदमी से प्यार है और उसके साथ दो दिन बिताना चाहते थे। लेकिन तब तक लॉकडाउन हो गया और एक महीने तक वे वहीं फंस गए। जब अप्रैल में वापस दिल्ली लौटे तब तक उनका भ्रम टूट चुका था। एक दूसरे के साथ होना एक दूसरे के साथ फंस जाने जैसा हो गया था। सोशल डिस्टंसिंग अब एक दूसरे से दूरी में तबदील हो गई थी। अब वो दिल्ली वापिस लौट आए हैं। साथ में फोन है और कई प्रेमी भी। वो ज्यादातर एक दूसरे के साथ चैट करते हैं।

वीडियो डेटिंग
कोरोना महामारी के बाद प्यार करना कितना बदल जाएगा। क्या प्रेम और सेक्स अलग-अलग चीजें होंगी? कभी-कभी वीडियो के जरिए ही थोड़ा बहुत प्यार भी करते हैं। प्रेम का भविष्य कल्पना का मोहताज नही है। लोग परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढाल लेते हैं।

How Love, Romance and Sexual Relationship to Change after Coronavirus pandemic era
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसी तरह हम भविष्य में कदम रखते हैं। ई-हारमनी, ओके क्यूपिड और मैच जैसे डेटिंग प्लैटफॉर्म पर लॉकडाउन के दौरान वीडियो डेटिंग में काफी वृद्धि हुई है। कई दूसरी बातों के भविष्य पर बहस हो रही है। धर्म, पर्यटन, शिक्षा, वगैरह। लेकिन प्रेम का भविष्य?इसकी बात कुछ और है। ब्रिटेन में लॉकडाउन की शुरुआत मे ही सरकार ने लोगों को सलाह दी कि वो अपने लवर के साथ ही रहें।

एक दूसरे के घर आने-जाने से वायरस का संक्रण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। यूरोप में ऐसे कई प्रस्ताव आए। मई में नीदरलैंड की सरकार ने अकेले रहने वाले लोगों से कहा कि वो अपने लिए सेक्स पार्टनर खोज लें। साथ ही यह सलाह भी दी कि दोनों मिल कर ये भी तय कर लें कि वो और कितने लोगों से मिलेंगे। क्योंकि वो जितने ज्यादा लोगों से मिलेंगे कोरोना संक्रमण का खतरा भी उतना ज्यादा बढ़ेगा। एक सलाह यह भी थी कि 'दूसरों के साथ दूरी बना कर सेक्स करें।' कुछ सुझाव यह भी थे के औरों के साथ मिल कर हस्तमैथुन करें या फिर कामुक कहानियां पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Love, Romance and Sexual Relationship to Change after Coronavirus pandemic era
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वीडियो चैट्स अब आम हो चुके हैं। और फोन सेक्स भी। रेस्तरां बंद होने की वजह से वास्तविक डेटिंग संभव नहीं है। लिहाजा डेटिंग, शादियां और यहां तक की सेक्स भी वर्चुअल दुनिया में होने लगा है। ये मानो किसी भयानक भविष्य की तस्वीर हो। लेकिन आने वाले कल की हर तस्वीर नए आयाम लेती रहती है, नई शक्ल में बनती ढलती है।

डेटिंग ऐप्स
तारीख 20 अप्रैल थी। बेंगलूरू की एक सुहानी शाम। 33 साल का एक आदमी अपनी बालकनी में टेबल पर वाइन की एक ग्लास के साथ मोमबत्ती जला कर बैठा था। ये वीडियो डेट थी। डेटिंग ऐप बंबल पर। वो पहले भी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते रहे हैं लेकिन कभी ज्यादा समय नहीं बिताया था वहां। दरअसल, अपनी स्टार्टअप कंपनी के काम में इतना व्यस्त रहे कि समय नही मिल पाया।

विज्ञापन
How Love, Romance and Sexual Relationship to Change after Coronavirus pandemic era
Relationship - फोटो : pixa

लेकिन लॉकडाउन शुरू होने के बाद वो एक साथी की तलाश में इस ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे। और साथी उन्हें मिल भी गई। शुरुआत में बस एक दूसरे को पिंग करते या चैट करते रहे। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला लंबा होता गया। और उसके बाद ये डेट तय हुई।

वो भी अपनी बालकनी में बैठी थी और ये अपनी बालकनी में। ये मुलाकात चालीस मिनट तक चली। और लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद अंतत: वो वास्तव मे मिले। लड़के के घर की छत पर। वो मास्क पहन कर आई थी। जैसे लोग गले मिलते हैं वैसे तो नही, कुछ फासले से मिले। बस उनकी कुहनियां एक दूसरे से छू गईं। लड़के ने कहा, "फिलहाल इतना ही सही।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed