फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2020: कैसे करें असली और नकली रंगों की पहचान, बाजार से खरीदते वक्त रखें ध्यान

Mon, 09 Mar 2020 12:09 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 09 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
how identify herbal organic and chemical colour
Holi colors - फोटो : Social Media

होली का नाम सुनते ही हमारी आंखों के सामने रंग, गुलाल और पकवानों की तस्वीरें आने लगती है। हम सभी को रंग खेलना पसंद होता है। पुराने समय में होली पर इस्तेमाल होने वाले रंग हल्दी, चंदन, गुलाब और टेसू के फूल से बनाये जाते थे, लेकिन अब बाजार में धड़ल्ले से केमिकल रंग बेचे जाते हैं जो कि हमारी त्वचा, बालों और आंखों के लिए नुकसानदायक होते हैं। अब सवाल आता है कि असली और नकली रंगों की पहचान हम कैसे करें:

how identify herbal organic and chemical colour
बांकेबिहारी मंदिर में बरसे प्रेमरंग - फोटो : अमर उजाला

दरअसल बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंगों से स्किन एलर्जी, जलन, बालों का खराब होना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन कारणों से पिछले कुछ सालों में हर्बल और प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ी है। लेकिन कई बार हम बाजार से हर्बल रंग समझ धोखा खाकर केमिकल कलर घर ले आते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे असली ऑर्गेनिक रंग की पहचान कैसे करें: 

how identify herbal organic and chemical colour
होली में बिकते रंग - फोटो : social media

केमिकल रंगों के दुष्प्रभाव को देखते हुए आजकल लोग ऑर्गेनिक रंगों का चयन कर रहे हैं, लेकिन कई बार जिन रंगों के ऊपर इको-फ्रेंडली, नेचुरल या ऑर्गेनिक लेबल लगा देखकर हम खरीद लाते हैं वह असल नहीं होते। झूठे लेबल वाले रंगों के उत्पादों से सावधान रहें। रंग को खरीदते वक्त ध्यान दे कि रंग में से किसी तरह के केमिकल या पेट्रोल की गंध तो नहीं आ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how identify herbal organic and chemical colour

रंग खरीदते वक्त आप थोड़ा सा रंग लेकर उसे पानी में घोल कर देखें। यदि रंग पानी में नहीं घुलता तो इसका मतलब है कि उसमें केमिकल हो सकता है, ऐसे रंगों को न खरीदें। रंग खरीते वक्त देखें की उसमें चमकदार कण तो नहीं, क्योंकि नेचुरल रंगों में चमक नहीं होती साथ ही यह डार्क शेड में नहीं मिलते हैं। इसलिए रंग खरीदते वक्त गहरे रंग का चुनाव न करें।

विज्ञापन
how identify herbal organic and chemical colour
होली

आप चाहे तो घर पर भी रंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बेसन और हल्दी को मिलाकर पीला रंग तैयार कर सकते हैं। यह आपकी स्किन के लिए भी अच्छा होगा। गुड़हल के फूलों के सूखे पत्तों के पाउडर को आटे के साथ मिला कर लाल रंग तैयार करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed