फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2020: जम कर खेलें होली पर जान लें, हर रंग के होते हैं अलग मायने

Mon, 09 Mar 2020 12:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 Mar 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Holi 2020 every color have different meaning
holi

होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। रंग-बिरंगे ऊर्जा से भरे इस त्योहार पर हर कोई उत्साह और उमंग में डूब जाता है। इस दिन लोग रंगों की मस्ती में सराबोर रहते हैं लेकिन होली में रंगों से खेलने से पहले जान लें कि अलग-अलग रंगों के क्या मतलब होते हैं।

Holi 2020 every color have different meaning
- फोटो : अमर उजाला

पीला रंग पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। पीला रंग समृद्धि और यश को प्रदर्शित करता है। होली के दौरान वातावरण में पीले रंग की अधिकता होती है। इस मौसम में खिलने वाले अधिकतर फूलों का रंग भी पीला होता है। इसके अलावा सफेद रंग बच्चों को बेहद पसंद है। यह सभी रंगों का जनक माना जाता है। 

Holi 2020 every color have different meaning
- फोटो : अमर उजाला
नीला रंग

नीला रंग शांति, गंभीर और स्थिरता का संकेतक है। हालांकि होली में नीला रंग कम प्रयोग किया जाता है। लेकिन कभी-कभी नीले रंग के गुलाल और अबीर देखे जाते हैं। पानी और हवा का रंग नीला माना गया है। इस कारण यह प्राण और प्रकृति से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2020 every color have different meaning
- फोटो : सोशल मीडिया
हरा रंग

हरा रंग जीवन का द्योतक है। होली के दौरान वातावरण में चारो ओर हरे रंग का नजारा होता है, जो नए जीवन के शुरुआत का संकेत देता है। यानी कि होली का हरा रंग हर व्यक्ति को एक बार फिर अपने में नए जीवन के संचार की प्रेरणा देता है। 

विज्ञापन
Holi 2020 every color have different meaning
लाल रंग
होली के खास मौके पर अधिकांश लोग लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं। लाल रंग उल्लास और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। हम सभी लोग लाल रंग का इस्तेमाल शुभ अवसरों पर करते हैं। लाल रंग अग्नि, ऊर्जा और जोश का भी प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा कुछ लोग होली खेलने के दौरान काले रंग का इस्तेमाल करते हैं। काला रंग अंतरिक्ष का प्रतीक माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed