Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: दूसरों की जिंदगी देखकर बच्चे को न होने दें उदास, माता-पिता अपनाएं 'जोमो' का ये खास तरीका

Sun, 01 Nov 2026 04:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव मेखला गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली
मेखला गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Nov 2026 04:12 PM IST
सार

सोशल मीडिया के दौर में दूसरे बच्चों की पार्टी, घूमने-फिरने और मौज-मस्ती देखकर बच्चे फोमो यानी फियर ऑफ मिसिंग आउट या कुछ छूट जाने के डर का शिकार हो सकते हैं। इससे बचाने के लिए माता-पिता उन्हें जोमो यानी छूट जाने के बावजूद खुश रहना सिखाएं। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाएं और उन्हें वर्तमान पलों का आनंद लेना सिखाएं।

विज्ञापन
FOMO vs JOMO The New Parenting Mantra for Raising Happy Kids
बच्चों में फोमो की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

दूसरों की बर्थडे पार्टी, महंगी चीजें, घूमने-फिरने की तस्वीरें और दोस्तों की मस्ती देखकर क्या आपका बच्चा भी उदास हो जाता है? क्या उसे लगता है कि दूसरे बच्चों की जिंदगी उससे ज्यादा अच्छी है? अगर हां, तो यह फोमो यानी कुछ छूट जाने का डर हो सकता है।



सोशल मीडिया के दौर में बच्चों के बीच यह भावना तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें हर खुशी का हिस्सा बनने की चिंता से निकालकर अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों में खुश रहना सिखाना जरूरी है। इसके लिए जोमो यानी जॉय ऑफ मिसिंग आउट एक उपयोगी तरीका हो सकता है।


फोमो का अर्थ है, किसी ऐसे अनुभव, गतिविधि या खुशी से वंचित रह जाने का डर, जिसका आनंद दूसरे ले रहे हैं। जब बच्चा पार्टी में न बुलाए जाने पर दुखी होता है या सोशल मीडिया पर दूसरों को देखकर अपनी जिंदगी को कम रोमांचक समझता है तो मनोवैज्ञानिक इसे 'फोमो' कहते हैं। यह भावना बच्चों में ईर्ष्या, तनाव, अकेलेपन और आत्मविश्वास की कमी को बढ़ा सकती है। वे दूसरों जैसा बनने के लिए अपनी पसंद और खुशियों को भी नजरअंदाज करने लगते हैं।

Trending Videos
FOMO vs JOMO The New Parenting Mantra for Raising Happy Kids
बच्चों में फोमों की समस्या - फोटो : Freepik.com

'जोमो' बना खुशी का पासवर्ड

जोमो यानी जॉय ऑफ मिसिंग आउट का अर्थ है, उस गतिविधि में शामिल न हो पाने पर भी खुश रहना और अपने पलों का आनंद लेना। यदि बच्चा अपने किसी दोस्त को मूवी पर जाते देख दुखी है कि वह नहीं जा सका तो उसकी भावनाओं को समझें और स्वीकार करें।
 

  • उसे यह न कहें कि दुखी होने की क्या बात है, बल्कि कहें, 'मैं समझ सकती हूं कि तुम्हें बुरा लग रहा है। चलो, मूवी नहीं तो आज घर पर ही मस्ती करते हैं।
  • घर पर ही मूवी देखते हैं एकदम थिएटर स्टाइल में।' उसको उन तैयारियों में शामिल करें, जिनसे वह व्यस्त भी हो और उन पलों का आनंद भी ले।
FOMO vs JOMO The New Parenting Mantra for Raising Happy Kids
बच्चों की मानसिक सेहत - फोटो : freepik.com

कैसा महसूस करना है, तय करने दें

फोमो और जोमो दोनों को आप समझ चुकी हैं। अब आपको अपने बच्चे को फोमो से बचाने के लिए हर अनुभव से दूर नहीं रखना, बल्कि इतना आत्मविश्वासी बनाना है कि वे दूसरों से अपनी तुलना न करें और अपनी खुशियों को पहचान सकें। उन्हें समझाएं कि खुशी के लिए सब कुछ पाना जरूरी नहीं।
 

  • जब वे फोमो महसूस करें, तो आप उन्हें कहें कि 'तुम खुद तय करो कि तुम्हें कैसा महसूस करना है। परेशान होना है या कुछ नया करना है?' वहीं सबसे बड़ी परेशानी है, सोशल मीडिया। ऐसे में उन्हें समझाएं कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली तस्वीरें असल जिंदगी की कहानी नहीं कहतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
FOMO vs JOMO The New Parenting Mantra for Raising Happy Kids
बच्चों को सिखाएं खुश रहने का तरीका - फोटो : Freepik.com

मन में विकसित करना होगा वो आनंद

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद बताती हैं कि बच्चों को जोमो के बारे में बताना आज के डिजिटल दौर में बेहद जरूरी है। आप उन्हें समझाएं कि हर पार्टी में जाना, हर ट्रेंड फॉलो करना या सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना जरूरी नहीं है, क्योंकि खुशी और आत्मसम्मान लाइक्स या लोकप्रियता से तय नहीं होते। इसके लिए माता-पिता खुद भी डिजिटल अनुशासन अपनाएं।

उन्हें बताएं कि हर चीज में शामिल होने से ज्यादा जरूरी है वर्तमान पल का आनंद लेना।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed