फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Handcrafted Bags Trend 2026: 5 Stylish Handmade Bags Every Woman Should Try

लेटेस्ट बैग्स ट्रेंड: फैशन की दुनिया में बढ़ा हैंडमेड बैग्स का क्रेज, जानें कौन-से डिजाइन हैं सबसे ज्यादा पसंद

Sun, 01 Nov 2026 02:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Nov 2026 02:18 PM IST
सार

Handcrafted Bags Trend 2026: हैंडक्राफ्टेड बैग्स महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। जानिए इनकी खासियत और किस आउटफिट के साथ इन्हें कैरी करके अपने लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बना सकती हैं।


 

विज्ञापन
Handcrafted Bags Trend 2026: 5 Stylish Handmade Bags Every Woman Should Try
फैशन की दुनिया में बढ़ा हैंडमेड बैग्स का क्रेज - फोटो : AI

विस्तार

Handcrafted Bags Trend 2026: कॉलेज से लेकर कॉरपोरेट ऑफिस तक हैंड क्राफ्टेड बैग्स का क्रेज देखा जा रहा है। असल में, महिलाएं अब ऐसे बैग पसंद कर रही हैं, जो उनके आउटफिट को स्टाइलिश और लुक को आकर्षक बनाएं। खास बात है कि ये बैग खूबसूरती के साथ-साथ पारंपरिक कला और क्रिएटिविटी का भी शानदार मेल पेश कर हैं, जिसे आज महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन


स्लिंग में क्रोशिया का स्टाइल

धागों से बुने क्रोशिया स्लिंग बैग अपने रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन्स के कारण खूब पसंद किए जा रहे हैं। फूलों, धारियों और अनोखे पैटर्न वाले ये बैग स्टाइलिश होने के साथ हल्के और सुविधाजनक भी हैं। इन्हें जींस-टॉप, कुर्ती और कैजुअल आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। इनमें फोन, वॉलेट और रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं। इनकी खासियत है- इनका हैंडमेड लुक, टिकाऊपन और खूबसूरत व यूनिक डिजाइन।
विज्ञापन


खूबसूरत कढ़ाई वाले टोट बैग्स

फुलकारी, कांथा और चिकनकारी की खूबसूरत कढ़ाई वाले टोट बैग आजकल कॉलेज जाने वाली लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं। इनकी खासियत है- आकर्षक डिजाइन, पारंपरिक कारीगरी और बैग में मिलने वाली भरपूर जगह। आकार में बड़ा होने के कारण इनमें मोबाइल, डायरी, पानी की बोतल और जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है। सादे सूट या कुर्ते के साथ ये बैग स्टाइलिश लगते हैं। ऑफिस, शॉपिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी ये बेहतरीन विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्रमे बैग्स से मिलेगा बोहो लुक

मैक्रमे बैग की पहचान है, इसकी खूबसूरत गांठें और हाथों की कारीगरी। इसकी सबसे बड़ी खासियत है- हल्का वजन, आकर्षक डिजाइन और बोहो स्टाइल का खूबसूरत मेल। प्राकृतिक धागों और हल्के रंगों से बने ये बैग कैजुअल लुक को स्टाइलिश बना देते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने, कैफे में मौज-मस्ती या शॉपिंग पर जाने का प्लान कर रही हैं तो इसे अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।

बैंबू और केन बैग्स से निखरेगा ट्रेडिशनल लुक

लुक में ट्रेडिशनल स्टाइल जोड़ना है तो बैंबू और केन के बैग बेहतरीन रहेंगे। गोल, चौकोर और बॉक्स के आकार में मिलने वाले ये बैग अपनी प्राकृतिक बनावट के लिए खासे पसंद किए जाते हैं। अगर आप इन्हें फ्लोरल ड्रेस, कुर्ती और हल्के रंग के कपड़ों के साथ कैरी करें तो आपका लुक निखर कर सामने आएगा। घूमने-फिरने व छोटी पार्टियों में इसे अपने लुक का हिस्सा बनाएं।

पर्सनलाइज्ड बैग्स में जुड़ रहा पर्सनल टच

पर्सनलाइज्ड बैग का चलन इस समय तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी पसंद के रंग, डिजाइन, फैब्रिक और साइज में हैंड क्राफ्टेड बैग बनवा रहे हैं। इन पर नाम, शुरुआती अक्षर, खास तारीख या पसंदीदा शब्दों की कढ़ाई करा कर इन्हें एक अनूठा लुक दिया जा रहा है। पारंपरिक कला और मॉडर्न स्टाइल का मेल इन्हें और आकर्षक बनाता है। जन्मदिन, सालगिरह और त्योहारों पर ऐसे बैग गिफ्ट करने के लिए खास हैं, क्योंकि इनमें पर्सनल टच के साथ भावनाएं भी जुड़ी होती हैं।


स्टाइल के साथ कारीगरी को भी बढ़ावा

हैंडक्राफ्टेड बैग्स की खासियत सिर्फ उनका आकर्षक लुक नहीं, बल्कि उनमें नजर आने वाली मेहनत, रचनात्मकता और पारंपरिक कारीगरी भी है। यही वजह है कि महिलाएं अपनी जरूरत और आउटफिट के अनुसार अलग-अलग डिजाइन चुन रही हैं। क्रोशिया, कढ़ाई, मैक्रमे और प्राकृतिक फाइबर से बने ये बैग फैशन में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं और रोजमर्रा के स्टाइल को खास बनाने का विकल्प दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed