फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली में घर की सजावट होगी सबसे अलग और खास, अपनाएं ये टिप्स

Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 How To Decorate Your Home Know The Tips
Holi 2022 Decoration - फोटो : iStock

होली का त्यौहार आने वाला है। होली उत्सव को पूरा देश धूमधाम से मनाता है। इस दौरान लोग अपने रिश्तेदारों, करीबियों और दोस्तों से मिलते हैं, एक दूसरे के घर जाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। कई लोग होली में अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन करते हैं। ऐसे में जाहिर है कि होली के मौके पर घर की साफ सफाई के साथ ही साज सज्जा भी त्योहार को खास बनाने के साथ ही मेहमानों को इंप्रेस कर सकती है। होली की तैयारियों की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो शुरुआत घर की सजावट से करें। ताकि जब मेहमान आपके घर आएंगे तो वह होली पर घर की डेकोरेशन देख कर खुश हो जाएं। होली की पार्टी की रौनक भी बढ़ जाए। छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर आसान तरीके से होली पर घर की सजावट की जा सकती है। चलिए जानते हैं होली पार्टी की सजावट के टिप्स।

Holi 2022 How To Decorate Your Home Know The Tips
Holi 2022 Decoration - फोटो : Pixabay

कलरफुल वॉलपेपर

होली रंगों का त्यौहार है तो घर की सजावट को भी रंग बिरंगी कर सकते हैं। इसके लिए घर की कोरी दीवारों पर रंग भरने के लिए कलरफुल वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अलग अलग पैटर्न और डिजाइन में वॉलपेपर मिल जाएंगे। आप लाइट कलर के वाॅलपेपर्स का चयन कर सकते हैं।

Holi 2022 How To Decorate Your Home Know The Tips
Holi 2022 Decoration - फोटो : pexel

पर्दे और कुशन कवर

होली में घर को अलग लुक देने के लिए पर्दे और कुशन कवर्स को बदल सकते हैं। घर के लिए रंग बिरंगे पर्दे और कुशन लाकर उनसे सजावट कर घर की रौनक बढ़ाई जा सकती है। फ्लोरल प्रिंट्स या एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट होली के मौके पर अच्छे लगेंगे। बेडशीट और कार्पेट में भी बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 How To Decorate Your Home Know The Tips
Holi 2022 Decoration - फोटो : Istock

फूलों से सजावट करें

घर की सजावट के लिए आप खूबसूरत रंग बिरंगे फूलों का भी चयन कर सकते हैं। इसके लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। होली में कई दिनों तक इस तरह के फूलों की सजावट बरकरार रहेगी। छोटे और बड़े साइज में कई रंगों के फूलों से कमरों के कोनों, दीवारों और दरवाजों को सजाया जा सकता है।

विज्ञापन
Holi 2022 How To Decorate Your Home Know The Tips
Holi 2022 Decoration - फोटो : Pixabay

वॉल हैंगिंग्स  

होली डेकोरेशन में वॉल हैंगिंग्स भी अच्छा विकल्प है। क्राफ्ट वर्क में माहिर हैं तो खुद से घर पर ही इन्हें बना सकते हैं। बाजार में भी कई वैरायटी की वॉल हैंगिंग मिल जाएंगी। पेंटिंग के जरिए भी वाॅल आर्ट बना सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed