फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली पर घर की सफाई करने के ये चार आसान तरीके आएंगे काम, चमक उठेगा कोना-कोना

Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 How to Clean Your Home on Holi Festival
होली पर घर की सफाई - फोटो : pixabay

रंगों का त्योहार होली उमंग और उत्साह का पर्व भी है। इस साल 18 मार्च को होली है। होली में दोस्त, रिश्तेदार और करीबी आपस में मिलते हैं, एक दूसरे के घर जाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में होली से पहले लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। होली से पहले घर की सफाई करने की एक वजह और है। दरअसल होली से पहले सफाई करके लोग अपने घर से अशुद्धियां, नकारात्मकता, बदकिस्मती को बाहर निकालते हैं और होलिका दहन की पवित्र अग्नि में उसे जलाकर शुभ और शुद्ध का आगमन करते हैं। इसलिए होली से पहले घर के कोने कोने की सफाई करनी चाहिए। लेकिन अगर आपके पास समय कम हो और काम ज्यादा तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर घर की साफ सफाई झटपट निपटाई जा सकती है। अगली स्लाइड्स में जानिए होली पर घर की सफाई करने के चार आसान तरीकों के बारे में, जिससे कम समय में घर चमक उठेगा।

Holi 2022 How to Clean Your Home on Holi Festival
होली पर घर की सफाई - फोटो : pixabay

घर की सफाई से पहले के टिप्स

-होली पर घर की सफाई करने से पहले योजना बना लें। तय कर लें कि कमरों, किचन, ड्राइंग रूम और बाथरूम की सफाई कैसे और कब करनी है।

-ध्यान दें कि सफाई की शुरुआत ऊपरी हिस्से से करें। जैसे फर्श से पहले दीवारों, पंखों या अलमारी की धूल-मिट्टी साफ कर लें।

-झटपट सफाई करने के लिए सबसे पहले घर में फैले सामान को व्यवस्थित करें। इससे घर कुछ खाली लगेगा। 

-जो सामान काम का न हो, उसे हटा दें। ताकि घर में बेकार की चीजों का जमावड़ा न लगे। 

Holi 2022 How to Clean Your Home on Holi Festival
होली पर घर की सफाई - फोटो : pixabay

घर की सफाई के चार आसान तरीके

किचन की सफाई

होली में कई तरह के पकवान बनते हैं, जिनको बनाने की शुरुआत पहले से होने लगती है। इसलिए प्रयास करें कि किचन की सफाई भी सबसे पहले ही कर लें। रसोई घर में अक्सर धूल मिट्टी और तेल के दाग धब्बे दीवार, फर्श पर आ जाते हैं। खाने पीने के डिब्बों पर धूल चढ़ जाती है। सबसे पहले इसे साफ करें। दीवारों, रैंप और सिंक को डिश सॉप, गर्म पानी, स्क्रैच क्लीनर की मदद से साफ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 How to Clean Your Home on Holi Festival
होली में घर की सफाई - फोटो : Pixabay

बेडरूम और ड्राइंग रूम की सफाई 

अपने बेडरूम और ड्राइंग रूम के सामान को व्यवस्थित कर लें। बिखरे कागज, कपड़े, चादर, अलमारी आदि को व्यवस्थित कर सभी सामान को सही जगह पर रख दें। फिर सोफा, मेज, शो पीस आदि की धूल साफ कर ले और पॉलिश से चमका लें।

विज्ञापन
Holi 2022 How to Clean Your Home on Holi Festival
होली में घर की सफाई - फोटो : pixabay

बाथरूम की सफाई

टॉयलेट घर की सफाई का सबसे जरूरी हिस्सा है। पूरे घर की सफाई के बाद टाॅयलेट को साफ करें। सबसे पहले गर्म पानी और स्पंज की मदद से टॉयलेट सीट को धोएं। बाथरूम की फर्श, दीवारें और कोनों की भी सफाई करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed