हर साल होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, एक-दूसरे के हाथ से पकवान खाते हैं और प्यार के रंगों में डूब जाते हैं। वहीं, अब होली आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी लोग इस त्योहार की तैयारियों में लगे हुए हैं और ऐसी तैयारी बरसाने की लट्ठमार होली के लिए भी की जा रही है। लेकिन आप बरसाने की इस होली के बारे में कितना जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
{"_id":"60546982efe28a47c2497142","slug":"holi-2021-do-you-know-about-barsane-ki-holi-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2021: कितना जानते हैं आप बरसाने की लट्ठमार होली के बारे में? यहां जानें महत्व से लेकर सबकुछ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Holi 2021: कितना जानते हैं आप बरसाने की लट्ठमार होली के बारे में? यहां जानें महत्व से लेकर सबकुछ
Fri, 19 Mar 2021 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
होली 2021 बरसाने की होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली 2021 बरसाना की लठामार होली
- फोटो : Amar Ujala
सिर्फ यहीं होती है ये होली
- लट्ठमार होली उत्तर प्रदेश के राज्य मुथुरा के पास के शहरों बरसाना और नंदगांव में खेली जाती है। यहां हर साल काफी संख्या में देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं, और इस होली का आनंद लेते हैं। पूरे भारत में एकमात्र ये ऐसी रस्म है, जिसमें होली के दिन बरसाने की महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं, और पुरुष इससे बचते हैं।
होली 2021 गांव रावल स्थित मंदिर में राधा-कृष्ण के विग्रह
- फोटो : अमर उजाला
ये है पौराणिक कथा
- पौराणिक कथाओं के अनुसार वुंदावन में भगवान श्रीकृष्ण राधा और अन्य गोपियों संग होली खेलते थे। श्रीकृष्ण मथुरा से 42 किलोमाटर दूर राधा की जन्मस्थली बरसाना में आकर होली खेलते थे और तभी से ये प्रथा चली आ रही है। हालांकि, उस वक्त रंगों से ये होली खेली जाती थी और अब महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली 2021 बरसाना में लठामार होली
- फोटो : अमर उजाला
इन पुरुषों को लाठियों से मारती हैं महिलाएं
- इस दिन महिलाएं कुछ लोक गीत गाते हुए उन पुरुषों को लाठियों से पीटती हैं, जो उन पर रंग डालने आते हैं। इस दौरान सभी भगवान श्रीकृष्ण और मां राधे को याद करते हैं। वहीं, पुरुष खुशी-खुशी लाठियां सहन भी करते हैं। ये उत्सव पूरे एक सप्ताह तक चलता है और लोग इसे पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन
होली 2021 बरसाना की लठामार होली
- फोटो : Amar Ujala
ये है महत्व
- मान्यातओं के अनुसार, हर साल नंदगांव के पुरुष बरसाना आते हैं। वहीं बरसाना आए हुए पुरुषों का स्वागत महिलाएं लाठियों से करती हैं। जहां महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं, तो वहीं पुरुष ढाल से बचने की कोशिश करते हैं। ये सारा उत्सव बरसाना के राधा रानी मंदिर के विशाल परिसर में होता है, जिसे देश का एकमात्रा मंदिर कहा जाता है, जो राधा जी को समर्पित है।