फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चॉकलेट खाने से आपके सिर में भी होता है दर्द, इस बीमारी के शिकार हैं आप

Sun, 08 Oct 2017 07:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 08 Oct 2017 07:02 AM IST
विज्ञापन
you should know about migraine symptoms and treatments

अक्सर लोग सिरदर्द को हल्‍‌के में लेते हैं। दर्द शुरू होने पर अधिकतर लोग दवाई लेना ही उचित समझते हैं। कभी कभार नट्स, चॉकलेट सहित कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जिसे खाने से सिर में दर्द होने लगता है। ऐसे में घबराहट  और कभी कभार तो उल्टियां भी होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है, क्योंकि ये कोई मामूली सिरदर्द नहीं, बल्कि माइग्रेन के लक्षण है। 



ये भी पढ़ें- सोने से पहले न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो खर्राटे कर देंगे परेशान

you should know about migraine symptoms and treatments

कई दिनों तक भी रहता है माइग्रेन का दर्द

मरइग्रेन एक प्रकार ‌का सिरदर्द है, जो कुछ विशेष प्रकार के लक्षणों के साथ रोगी को होता है। यह ब्लड वेसल के बढ़ जाने पर होने वाले रासायनिक बदलावों के कारण होता है, जो अलग-अलग लोगों में अलग-अलग  कारणों से हो सकता है। इन कारणों को 'ट्रिगर्स' भी कह सकते हैं। कई बार माइग्रेन का दर्द घंटों तक ही नहीं बल्कि कई दिनों तक परेशान करता है।

- यदि माता-पिता में से किसी एक को माइग्रेन है तो उनके बच्चों को भी यह समस्या हो सकती है।

- पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में माइग्रेन की समस्या अधिक होती है।

- आमतौर पर 40 साल से कम उम्र के लोगों को माइग्रेन की समस्या अधिक होती है।

you should know about migraine symptoms and treatments

इन ट्रिगर्स से रहें दूर

माइग्रेन के उपचार के लिए सबसे जरूरी है इसके ट्रिगर्स को पहचानकर इनसे बचाव करना। अलग-अलग लोगों में माइग्रेन के अलग-अलग ट्रिगर्स हो सकते हैं। अगर इनको पहचानकर इनसे बचाव किया जाए तो माइग्रेन का उपचार  अधिक आसान हो सकता है।

- किसी विशेष प्रकार की एलर्जी।

- तेज लाइट, शोर या परफ्यूम की तेज गंध से सिरदर्द उठना।

- बहुत अधिक तनाव, धूम्रपान, शराब और देर तक भूखे रहने से भी सिरदर्द।

- पीरियड्स, कंट्रासेप्टिव पिल्स, हार्मोन में बदलाव आदि।

- रेड वाइन या एमएसजी (मोनोसोडियम ग्लूमेट - अजीनोटोयोमोटो) के सेवन से सिरदर्द।

- नट्स, चॉकलेट आदि खाने से सिरदर्द।

विज्ञापन
विज्ञापन
you should know about migraine symptoms and treatments

माइग्रेन के हैं ये 3 लक्षण

- बहुत तेज सिरदर्द के साथ उल्टियां होना।  

- काम करने के दौरान सिरदर्द का बढ़ जाना।

- बहुत अधिक घबराहट होना।

विज्ञापन
you should know about migraine symptoms and treatments

उपचार के लिए जाए न्यरोलॉजिस्‍ट के पास

माइग्रेन के उपचार के लिए पहले फिजीशियन के पास जाना चाहिए और अगर आराम न मिले तो न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। इसके लिए चिकित्सक आपकी मेडिकल हिस्ट्री के अलावा, सीटी स्कैन,  एमआरआई या स्पाइनल टैप जैसे टेस्ट करा सकता है।  इसके लिए दो प्रकार की चिकित्सा सामानांतर की जाती है। पहली तो इसके ट्रिगर्स को पहचानकर उनसे बचाव के लिए और दूसरी माइग्रेन के दर्द में आराम के लिए।  अगर आपको सिरदर्द की शिकायत अक्सर होती है तो डॉक्टर से परामर्श समझदारी होगी।   

ये भी पढ़ें- 100 मर्ज की एक दवा है ये हरी सब्जी, खाते ही दूर भागेंगे कई रोग 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed