फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Food Day 2019: घर पर खाना न बनाने की आदत से हो रहे हैं ये नुकसान

Wed, 16 Oct 2019 09:36 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 16 Oct 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
world food day 2019 not cooking food at home become affecting healthy life

पिछले एक दशक में वैश्वीकरण और शहरीकरण का मानव इतिहास पर बहुत बुरा असर पड़ा है। 1800 के दशक में शहरी क्षेत्रों में रहने वाली दुनिया की आबादी 5 प्रतिशत से भी कम थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2000 तक यह संख्या बढ़कर 47 प्रतिशत हो गई। आने वाले दस वर्षों के समय में ये संख्या 65 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। इसका असर हमारे खाने पर भी पड़ा है। आगे की स्लाइड में जानें कैसे

world food day 2019 not cooking food at home become affecting healthy life
जैसे-जैसे ये बदलाव हुए हैं, हमने अपने आहार और खाने की आदतों में बदलाव देखा है। दुनियाभर में लोगों ने घर पर खाना बनाने की परंपरा को छोड़ना शुरू कर दिया है, जो ऐतिहासिक रूप से मौसमी, पौधे आधारित और फाइबर युक्त होते हैं।
world food day 2019 not cooking food at home become affecting healthy life
अपनी सुविधा के अनुसार दुनिया ने रिफाइंड स्टार्च, शुगर, वसा, नमक, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, मांस और पशु-स्रोत उत्पादों की ओर रुख किया है। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में, उपभोक्ता तेजी से सुपरमार्केट, फास्ट फूड आउटलेट, स्ट्रीट फूड वेंडर्स और टेक अवे रेस्तरां पर ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
world food day 2019 not cooking food at home become affecting healthy life
आहार विकल्प और गतिहीन जीवन शैली ने मोटापे को महामारी के अनुपात में न केवल विकसित देशों में धकेल दिया है, बल्कि कम आय वाले देशों में भी यही हाल है, जहां भूख और मोटापा एक साथ बढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 67 करोड़ वयस्क और 16 करोड़ बच्चे दुनिया भर में मोटापे से पीड़ित हैं। आश्चर्य वाली बात तो ये है कि 82 करोड़ से अधिक लोग भूख से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
world food day 2019 not cooking food at home become affecting healthy life

बुरे आहार अब बीमारी का एक प्रमुख कारण हैं, जो दुनिया भर में होने वाली सभी मौतों में से एक तिहाई मौतों का मुख्य कारण हैं। विश्व खाद्य दिवस को मानाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ हमारे पारंपरिक पकवानों और पाक कला को सराहना ही नहीं बल्कि खाने और स्वास्थ्य से जुड़े इन मुद्दों पर ध्यान देने का एक प्रयास है। इस साल, इसका उद्देश्य हर जगह लोगों को इस विषय के तहत कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना है "हमारे कार्य हमारे भविष्य हैं।"  (Our Choices are our Future)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed